Friday, May 15, 2026
HomeLatest Newsआदर्श विद्या मंदिर में ऑडिटोरियम का लोकार्पण, सीएम भजनलाल ने नई पीढ़ी...

आदर्श विद्या मंदिर में ऑडिटोरियम का लोकार्पण, सीएम भजनलाल ने नई पीढ़ी को दिए संस्कार और शिक्षा का संदेश

जयपुर के राजापार्क स्थित आदर्श विद्या मंदिर में बुधवार को नए ऑडिटोरियम का लोकार्पण और सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भजनलाल शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संघ चालक रमेश अग्रवाल ने की।

रिपोर्टर : मनोज अवस्थी

Adarsh ​​Vidya Mandir Raja Park : जयपुर। राजापार्क में आदर्श विद्या मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में संचालित आदर्श विद्या मंदिर में बुधवार को ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया गया। इसी के साथ सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल का भव्य उद्घाटन समारोह भी संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश अग्रवाल क्षेत्रीय संघ चालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने की.विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेमचंद बैरवा,उपमुख्यमंत्री,राजस्थान सरकार तथा समाजसेवी वेदव्रत गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ भारती, मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित हुआ। अतिथियों का स्वागत प्रबंध समिति के प्रो.राजीव सक्सेना, संजीव भार्गव, राजेश बड़गुर्जर, सुनील गर्ग,अनिल लोढ़ा ने किया.संयोजक राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि श्रेष्ठ विद्यार्थी और श्रेष्ठ परिणाम देने वाले अध्यापकों और भामाशाहों राजेश अग्रवाल, हर्ष बावेजा, योगेश धानुका, अभिनव बांठिया का सम्मान किया।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि इस विद्यालय से मेरा पुराना जुड़ाव है यहां कई कार्यक्रमों में आना हुआ था। इस विद्यालय की पूरे प्रदेश में अलग पहचान है। 1947 में भारत के विभाजन के बाद विस्थापित बन्धुओं के परिश्रम से यह विद्यालय स्थापित हुआ। उन्होंने अपना सब कुछ वहां छोड़ अपने जीवन को परिश्रम की पराकाष्ठा से पुनः प्रारंभ किया। राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगों से यह विद्यालय शिक्षा का बड़ा केंद्र बना। इस विद्यालय में परिश्रम करने वाले हैं अपना समय देने वाले हैं उनका उद्देश्य धन कमाना नहीं है उनका उद्देश्य राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव है। उनका विचार नई पीढ़ी को दिशा देना यह उनके अंतर मन में बसा है। इसलिए यह विद्यालय अद्भुत है आदर्श विद्या मंदिर हमारी संस्कृति और विचारों का केंद्र है। भारतीय जीवन मूल्य पर आधारित शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों को जिम्मेदार और संस्कारी नागरिक बनाने का कार्य यह विद्यालय वर्षों से करता आ रहा है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक निम्बाराम, बाबूलाल, मूलचंद, जुगल किशोर, शिव लहरी, विशाल के अलावा विधायक गोपाल शर्मा,बालमुकुंद आचार्य के अतिरिक्त अशोक परनामी,अजय पाल सिंह, रवि नय्यर,अमित गोयल, पुनीत कर्णावट,एकता अग्रवाल,स्वाति परनामी, अशोक भगत,नीरज अग्रवाल डॉ एम एल स्वर्णकार, डॉ एस एस अग्रवाल साथ ही पूर्व विधार्थी डॉ सुधीर सचदेवा,डॉ विजय पाठक, डॉ दिनेश गुप्ता, डॉ संजीव गुप्ता, डॉ नरेश लेडवानी, मनीष शर्मा,राजेश गुप्ता, गुलशन मक्कड़ आदि उपस्थित रहे। डायरेक्टर रीता भार्गव,प्रभारी वंदना मेहरोत्रा और प्रबंध समिति के वैध केदार शर्मा, पुष्कर उपाध्याय, अमर नाथ चंगोत्रा,राजन सिंह,देवेंद्र गुप्ता,राजीव जैन, अजय गुप्ता, राज शर्मा,हरी शंकर खंडेलवाल, कामेश जोशी,तुलसी संगतानी,डॉ निधि ने व्यवस्थाएं सँभालने में सहयोग दिया। मंच संचालन श्रीष्टि सेठी, उपेंद्र मिश्रा ने किया।

विद्यालय में 1560 विद्यार्थी करते है अध्ययन

सचिव संजीव भार्गव ने प्रतिवेदन में कहा कि विद्यालय में बालकों को प्राकृतिक एवं पारिवारिक वातावरण प्रदान किया जाता है। इन्द्रिय विकास, सत संस्कार एवं सद्गुणों का बीजारोपण करना बालघर का प्रमुख उद्देश्य है.छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद, बौद्धिक, संगीत आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं विद्यालय में 20000 पुस्तकों का विशाल पुस्तकालय है। विद्यालय में छात्रावास का संचालन भी किया जाता है। विगत 72 वर्षों में 650 डॉक्टर, 3100 इंजीनियर,220 चार्टेड अकाउंटेंट,200 सी एस,125 एम बी ए तथा लगभग 90 छात्र प्रशासनिक सेवाओं में कार्य करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित कर रहे हैं। पूर्व में तीन विद्यालय पहले ही चल रहे हैं जिनमें लगभग 1560 विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। राजीव गुप्ता, राजेश अग्रवाल के कंप्यूटेक्स फाउंडेशन द्वारा इस बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम का निर्माण कराया गया है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular