Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsArvind Kejriwal ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, दिल्ली मेट्रो में छात्रों...

Arvind Kejriwal ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, दिल्ली मेट्रो में छात्रों को 50 फीसदी किराए में छूट देने की उठाई मांग, फ्री बस यात्रा को लेकर भी ऐलान

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छात्रों को दिल्ली मेट्रो के किराए में 50 प्रतिशत छूट देने की मांग की है. पार्टी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. आप का यह पत्र ऐसे समय में जारी किया गया है जब कुछ ही घंटों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया जाना है.

केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखी ये बात

केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा कि छात्रों को दी जाने वाली छूट का बोझ केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों को बराबर रूप से उठाना चाहिए. दिल्ली मेट्रो में आप के साथ केंद्र सरकार भी साझेदार हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि आप सरकार छात्रों को बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा देने की योजना बना रही है. दिल्ली में आप सरकार पहले से महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दे रही है.

बीजेपी 2 बजे जारी करेगी घोषणापत्र

बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा दोपहर 2 बजे पार्टी के राज्य इकाई कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और इस दौरान वह दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image