Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsDelhi Elections 2025: केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से किया एक और...

Delhi Elections 2025: केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से किया एक और बड़ा वादा, बोले-अगले 5 साल के भीतर दिल्ली में खत्म कर देंगे बेरोजगारी

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए 2 सप्ताह से भी कम समय शेष है और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अगले 5 वर्षों के भीतर राष्ट्रीय राजधानी में बेरोजगारी को खत्म करने का संकल्प जताया.

केजरीवाल ने वीडियो संदेश जारी कर कही ये बात

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश में रोजगार पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा, ”मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता हमारे युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना होगी. हमारी टीम बेरोजगारी के मुद्दे को हल करने के लिए एक विस्तृत योजना का मसौदा तैयार कर रही है.”

‘अगले 5 साल में दिल्ली से बेरोजगारी खत्म कर देंगे’

अपनी सरकार के पिछले काम पर प्रकाश डालते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब में आप सरकार ने 2 साल से भी कम समय में 48,000 सरकारी नौकरियां प्रदान कीं और युवाओं के लिए 3 लाख से अधिक निजी क्षेत्र की नौकरियों की सुविधा प्रदान की. उन्होंने कहा, ”हम जानते हैं कि रोजगार कैसे पैदा किया जाता है और हमारे इरादे नेक हैं. लोगों के समर्थन से हम अगले 5 साल में दिल्ली से बेरोजगारी खत्म कर देंगे.”

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को होना है और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे. आप दिल्ली में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में है, लेकिन उसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कड़ी टक्कर मिल रही है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular