Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsArvind Kejriwal की गिरफ्तारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, इन 3...

Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, इन 3 मेट्रों स्टेशनों के द्वार किए बंद,जानें मेट्रो स्टेशनों के नाम

नई दिल्ली, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने मंगलवार को लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार सुरक्षा कारणों से बंद कर दिए. DMRC के अनुसार, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों के एक-एक गेट भी बंद किए गए हैं.

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा,”सुरक्षा कारणों से लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के द्वार संख्या 3 और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के द्वार संख्या 5 अगले नोटिस तक बंद रहेंगे.”

आपको बता दें कि‘आप’ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास का घेराव करने की घोषणा की है.ईडी ने अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया है.वह 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image