Tuesday, November 17, 2026
HomeLatest NewsArvind Kejriwal Arrest : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पंजाब सीएम भगवंत...

Arvind Kejriwal Arrest : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पंजाब सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना, कहीं ये बड़ी बात

चंडीगढ़, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर सकती है लेकिन उनकी सोच को कैद नहीं कर सकती.मान ने कहा कि ‘आप’ केजरीवाल के पीछे चट्टान की तरह खड़ी रहेगी.भगवंत मान ने सोशल मीडिया मीडिया के प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,”अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे, पर उनकी सोच को कैसे कैद करोगे. अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं, एक सोच है और हम अपने नेता के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं. इंकलाब जिंदाबाद.”

सूत्रों ने बताया कि भगवंत मान शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए जहां वह आप के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे.वह केजरीवाल के परिजनों से भी मुलाकात कर सकते हैं.इससे पहले पंजाब और हरियाणा के आप नेताओं ने गुरुवार को केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए भाजपा की निंदा करते हुए आरोप लगाया था,”तानाशाह संवैधानिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है.”

दोनों राज्यों में कांग्रेस के नेताओं ने भी केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की.प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के एक मामले के संबंध में गुरुवार को केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image