Thursday, March 26, 2026
HomeNational NewsAndhra Pradesh Bus Fire: बस और ट्रक में भिड़ंत के बाद बस...

Andhra Pradesh Bus Fire: बस और ट्रक में भिड़ंत के बाद बस में लगी भीषण आग, 14 यात्री जिंदा जले

Andhra Pradesh Bus Fire: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में बस और ट्रक की टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई, जिसमें 14 यात्रियों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हुए। हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Andhra Pradesh Bus Fire: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में भीषण हादसा हो गया. जहां एक बस और ट्रक में टक्कर के बाद बस में आग लग गई. इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से झुलस गए. पुलिस ने बताया घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है.

हादसे के समय करीब 35 यात्री थे सवार

पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह 6 बजे हुआ और हादसे के समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे. यह निजी यात्री बस तेलंगाना के जगित्याल से नेल्लोर जिले के कालीगिरि जा रही थी. इसी दौरान टिपर ट्रक से टकरा गई.

मार्कापुरम के DSP ने दी ये जानकारी

मार्कापुरम के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नागराजू ने बताया ‘करीब 8 लोग जिंदा जल गए और अब तक करीब 18 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. बचाव दल मृतकों की पहचान करने और उनके परिजन के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं. नागराजू ने आशंका जताई कि कुछ शव अब भी बस के अंदर फंसे हो सकते हैं.

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है. साथ ही अधिकारियों को घायलों को पर्याप्त चिकित्सकीय सहायता देने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों की व्यापक जांच करने और रिपोर्ट सौंपने का भी निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें: Strait of Hormuz: ईरान ने भारत को दी स्ट्रेट ऑफ हार्मुज से गुजरने की इजाजत, इन 4 मित्र देशों को भी छूट


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular