Tuesday, March 3, 2026
HomePush NotificationIsrael US Iran War: 'US और इजराइल बिना अंतरराष्ट्रीय समर्थन के एकतरफा...

Israel US Iran War: ‘US और इजराइल बिना अंतरराष्ट्रीय समर्थन के एकतरफा कार्रवाई कर रहे’, स्पेन ने अमेरिका को ईरान के खिलाफ अपने एयरबेस के इस्तेमाल से रोका

Israel US Iran War: ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच स्पेन ने अमेरिका को अपने एयरबेस इस्तेमाल करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। स्पेन सरकार ने स्पष्ट किया कि उनका देश ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई के लिए अमेरिकी बलों को अपने ठिकानों का उपयोग नहीं करने देगा। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार 24 के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद दक्षिणी स्पेन के रोता और मोरोन सैन्य अड्डों से अमेरिका के 15 विमान वापस चले गए. ये दोनों बेस अमेरिका और स्पेन मिलकर इस्तेमाल करते हैं.

स्पेन के रक्षा मंत्री ने कही ये बात

स्पेन ने कहा है कि ईरान पर हमलों के लिए अमेरिका को संयुक्त अड्डों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी गई. रक्षा मंत्री मार्गरीटा रोबल्स ने कहा कि दक्षिणी स्पेन में रोटा और मोरोन अड्डों से किसी भी प्रकार की सहायता बिल्कुल नहीं दी गई। स्पेन अमेरिका के साथ इन अड्डों को साझा करता है, लेकिन इनकी कमान स्पेन के हाथों में है।

अमेरिका और इजराइल कर रहे एकतरफा कार्रवाई

रक्षा मंत्री ने आगे कहा, ‘इन अड्डों को लेकर अमेरिका के साथ एक समझौता है, लेकिन हमारा मानना है कि सैन्य अभियानों के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून व्यवस्था का पालन किया जाना चाहिए और इनके लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन भी होना चाहिए.रोबल्स ने कहा, ‘अमेरिका और इजराइल बिना किसी अंतरराष्ट्रीय समर्थन के एकतरफा कार्रवाई कर रहे हैं.’

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular