Sunday, March 29, 2026
HomePush NotificationIran US War: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के...

Iran US War: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के 2 और LPG जहाज होर्मुज से सुरक्षित निकले, जानें कब तक पहुंचेंगे India

Iran US War: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर है. BW TYR और BW ELM नाम के दो LPG टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकल गए हैं। ये करीब 94,000 टन गैस लेकर आ रहे हैं, जो देश की एक दिन की जरूरत के बराबर है।

Iran US War: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. होर्मुज जलडमरूमध्य से भारत के दो एलपीजी टैंकर सुरक्षित निकल चुके हैं और अगले कुछ दिन में इनके भारतीय तटों पर पहुंचने की उम्मीद है. इन जहाज पर देश के लगभग 1 दिन के इस्तेमाल का रसोई गैस का भंडार है.

कब कहां पहुंचेंगे LPG टैंकर ?

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, BW TYR और BW ELM नामक ये दोनों जहाज करीब 94,000 टन एलपीजी लेकर आ रहे हैं, जो देश की लगभग 1 दिन की रसोई गैस जरूरत के बराबर है. जहां बीडब्ल्यू टीवाईआर मुंबई की ओर बढ़ रहा है और इसके 31 मार्च को पहुंचने की उम्मीद है, वहीं बीडब्ल्यू ईएलएम न्यू मंगलौर की ओर जा है और इसके 1 अप्रैल को आने की उम्मीद है.

संकट के बीच राहत

अमेरिका-इजराइल हमलों और ईरान की प्रतिक्रिया के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही काफी प्रभावित हुई है. यह मार्ग दुनिया में तेल और गैस सप्लाई के लिए बेहद अहम है. हालांकि, ईरान ने स्पष्ट किया है कि जो देश शत्रु नहीं हैं, उनके जहाज समन्वय के बाद इस रास्ते से गुजर सकते हैं.

4 जहाज सुरक्षित पहुंच चुके भारत

इससे पहले 4 भारतीय झंडे वाले एलपीजी टैंकर सुरक्षित रूप से इस मार्ग से निकल चुके हैं. पाइन गैस और जग वसंत, जो 92,612 टन एलपीजी ला रहे थे, 26 मार्च और 28 मार्च के बीच भारतीय बंदरगाहों पर पहुंचे. इससे पहले, एमटी शिवालिक और एमटी नंदा देवी, जो लगभग 92,712 टन एलपीजी ले जा रहे थे, क्रमशः 16 मार्च को गुजरात के मुंदड़ा बंदरगाह और 17 मार्च को कांडला बंदरगाह पहुंचे थे.

LPG संकट में मिलेगी राहत

भारत अपनी रसोई गैस की जरूरतों का लगभग 60 प्रतिशत खाड़ी देशों से आयात से पूरा करता है, उसके लिए इन जहाजों का आना LPG संकट को कम करने में मदद करेगा. भारत ने पिछले साल 3.31 करोड़ टन एलपीजी का उपभोग किया, जिसमें लगभग 60 प्रतिशत मांग आयात से पूरी की गई. इसमें से 90 प्रतिशत आयात पश्चिम एशिया से आया था.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारत के कितने जहाज ?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ‘बंद’ होने के बाद भारत अमेरिका और अर्जेंटीना जैसे देशों से LPG प्राप्त कर रहा है. एक बयान में कहा गया, ‘पश्चिमी फारस की खाड़ी क्षेत्र में कुल 18 भारतीय ध्वज वाले जहाज हैं जिनपर 485 भारतीय नाविक सवार हैं.’ मूल रूप से, पश्चिम एशिया में युद्ध के शुरू होने पर जलडमरूमध्य में 28 भारतीय ध्वज वाले जहाज थे. इनमें से 24 पश्चिम की ओर और 4 पूर्वी दिशा में थे. पिछले कुछ दिन में पश्चिम दिशा से 6 जहाज और पूर्व से 2 जहाज सुरक्षित निकलने में सफल रहे हैं. एक और टैंकर जग प्रकाश जो ओमान से अफ्रीका तक पेट्रोल ले जा रहा था, वह भी तंजानिया की ओर जाने के दौरान सुरक्षित निकल चुका है.

पोत परिवहन मंत्रालय 24 घंटे कर रहा काम

LPG जहाज जग विक्रम, ग्रीन आशी और ग्रीन सान्वी अभी भी होर्मुज में हैं. एक खाली पोत को एलपीजी से भरा जा रहा है. पोत परिवहन महानिदेशालय का नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे काम कर रहा है और अब तक 4,523 कॉल और 8,985 ईमेल संभाल चुका है. इनमें पिछले 24 घंटों में 92 कॉल और 120 ईमेल शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: No Kings Protest: ट्रंप के खिलाफ सड़कों पर उतरे 80 लाख लोग, ईरान के खिलाफ युद्ध का अमेरिका से यूरोप तक भारी विरोध


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular