Sunday, May 31, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में...

Stock Market Today: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी स्थिर, जानें किन शेयरों में फायदा और नुकसान ?

Stock Market: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच गुरुवार को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती बढ़त के बाद बीएसई सेंसेक्स 24.31 अंक गिरकर 80,730.57 और निफ्टी 32.20 अंक फिसलकर 24,382.20 पर कारोबार करने लगे। निवेशक सतर्क रुख अपनाते दिखे।

Share Market Update: घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने गुरुवार को दिन की शुरुआत आशावादी रुख के साथ की लेकिन जल्द ही इनमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला. भारतीय सशस्त्र बलों के पाकिस्तान एवं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने से निवेशक सर्तक रुख अपना रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 181.21 अंक चढ़कर 80,927.99 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 32.85 अंक की बढ़त के साथ 24,447.25 अंक पर रहा. हालांकि, बाद में दोनों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और वे सपाट रुख के साथ कारोबार करने लगे. बीएसई सेंसेक्स 24.31 अंक की गिरावट के साथ 80,730.57 अंक पर और निफ्टी 32.20 अंक फिसलकर 24,382.20 अंक पर आ गया.

इन कंपनियों के शेयर में फायदा

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, अडानी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

इटर्नल, आईटीसी, मारुति, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर नुकसान में रहे.

एशियाई और यूरोपीय बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, शंघाई एसएसई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे. अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,585.86 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इसे भी पढ़ें: Uttarkashi Helicopter Crash: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image