Saturday, July 6, 2024
Homeताजा खबरअमरनाथ यात्रा स्थगित...

अमरनाथ यात्रा स्थगित…

जम्मू। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के 4 साल पूरे होने के मौके पर शनिवार को जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा को स्थगित कर दिया गया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए यात्रा स्थगित करने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी कश्मीर के हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा के लिए शनिवार को आधार शिविर से कोई नया जत्था रवाना नहीं हुआ।

अमरनाथ यात्रा के लिए सैकड़ों श्रद्धालु आधार शिविर में पहुंचे जिन्हें आज के दिन रुकने के लिए कहा गया। केंद्र सरकार ने 5 अगस्त, 2019 को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त कर राज्य को 2 केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह से यात्रा के लिए जम्मू पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी कमी आई है और प्रशासन जम्मू से श्रीनगर तक तीर्थयात्रियों के जत्थे को रोजाना के बजाय एक दिन छोड़कर रवाना करने पर विचार कर रहा है। गुफा मंदिर में तीर्थयात्रियों की संख्या में गिरावट का कारण प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग का पिघलना है। आपको बता दें अमरनाथ यात्रा का समापन 31 अगस्त को होगा।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments