Friday, July 11, 2025
Home Blog Page 843

कई राज्यों ने मनाया राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों ने नीरज चोपड़ा की तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि को चिह्नित करने के लिए सोमवार को राष्ट्रीय भाला दिवस मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतियोगिता ने भाग लिया। अधिकारियों के अनुसार, भाला प्रतियोगिताएं गुजरात, असम, हरियाणा और दिल्ली सहित अन्य राज्यों में आयोजित की गई।

नीरज ने 7 अगस्त 2021 को तोक्यो ओलंपिक के फाइनल में 87.58 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता था। नीरज ने ओलंपिक में शीर्ष स्थान हासिल करने वाला भारत का पहले ट्रैक एवं फील्ड एथलीट बनकर इतिहास रचा था। स्पर्धा के दूसरे प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। वह 2008 में बीजिंग में निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के दूसरे खिलाड़ी बने थे। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने देश के युवाओं से बड़ी संख्या में राष्ट्रीय भाला दिवस पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आग्रह किया था।

नीरज ने तोक्यो ओलंपिक के ऐतिहासिक दिन को याद करते हुए हाल ही में ओलंपिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक वीडियो में कहा था कि उन्हें वह क्षण हमेशा याद रहेगा जब पदक समारोह में भारत का राष्ट्रीय ध्वज लहराया था और राष्ट्रगान बज रहा था। उन्होंने कहा पोडियम पर जब स्वर्ण पदक मेरे गले में था और मेरे सामने राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा रहा था और राष्ट्रगान बजाया जा रहा था, वह एक रोंगटे खड़े कर देने वाला क्षण था। वह स्मृति मेरे पूरे जीवन तक रहेगी।

उन्होंने कहा जब मैंने स्वर्ण हासिल किया, तो मैं बता नहीं सकता कि मेरे दिमाग में क्या चल रहा था क्योंकि उस समय मेरे मन में कई तरह की भावनाएं आ रही थी। इस खिलाड़ी ने कहा आप उस दिन (सफलता के) लिए आप प्रशिक्षण लेते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं। मैंने हाथ में तिरंगा लेकर स्टेडियम का एक चक्कर लगाया। वह मेरे लिए गर्व का क्षण था। ओलंपिक चैम्पियन बनने के बाद नीरज डायमंड लीग चैंपियन और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता भी बने।

मानहानि मामले में CM गहलोत VC के जरिये हुए पेश

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से दायर आपराधिक मानहानि मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से दिल्ली की एक अदालत के समक्ष सोमवार को पेश हुए।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) हरजीत सिंह जसपाल ने गहलोत की उपस्थिति यह देखते हुए दर्ज की कि सत्र अदालत ने उन्हें (गहलोत को) वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अदालत में पेश होने की अनुमति दी है। मजिस्ट्रेट ने इस बात का भी संज्ञान लिया कि सत्र अदालत ने मजिस्ट्रेट को सुनवाई की पहली तारीख पर जमानती बॉण्ड दाखिल करने पर जोर न देने का निर्देश दिया है।

शेखावत की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता विकास पाहवा के यह बताए जाने के बाद कि सत्र अदालत ने मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष कार्यवाही पर रोक नहीं लगाई है, एसीएमएम ने मामले को 21 अगस्त के लिए मुल्तवी कर दी। सत्र अदालत ने 1 अगस्त को शिकायत से संबंधित कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था, लेकिन कांग्रेस नेता को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने की अनुमति दी थी।

गहलोत ने शेखावत पर संजीवनी घोटाले में लिप्त होने का आरोप लगाया था, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने शिकायत दर्ज करायी थी और मजिस्ट्रेट अदालत ने 7 अगस्त को कांग्रेस नेता को तलब किया था। यह घोटाला संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा कथित तौर पर हजारों निवेशकों के साथ लगभग 900 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने से संबंधित है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने जयपुर के बिड़ला सभागार में नवगठित जिलों के उद्घाटन के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा कि उनका नवगठित जिले (फलोदी) के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए फलोदी जाने का कार्यक्रम था, लेकिन वह नहीं जा सके, क्योंकि उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालत के सामने पेश होना था।

उन्होंने कहा मुझे आज फलोदी जाना था, लेकिन सुनवाई थी। मेरे खिलाफ गजेंद्र शेखावत ने मानहानि का मुकदमा दायर किया है। मैं वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से (अदालती कार्यवाही में) शामिल हुआ हूं। इसके साथ ही गहलोत ने एक बार फिर केंद्रीय मंत्री और उनके परिवार के सदस्यों पर संजीवनी क्रेडिट सहकारी सोसायटी घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया। गहलोत ने कहा कि शेखावत ने उनके खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है और अगर इससे पीड़ितों का कोई भला होता है तो वह जेल जाने को भी तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि कई पीड़ितों ने उनसे मुलाकात की है और उन्हें बताया है कि कैसे उनकी मेहनत की कमाई सोसायटी के लोगों द्वारा ठग ली गयी है। उन्होंने दावा किया कि जोधपुर से सांसद शेखावत के पास इथियोपिया में फार्म हाउस और संपत्तियां हैं, हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इसमें किसका पैसा लगा है। इससे पहले, एमपी/एमएलए अदालत के विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने कहा कि 7 अगस्त को मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष एक आरोपी के रूप में गहलोत की शारीरिक और व्यक्तिगत उपस्थिति व्यावहारिक रूप से सुविधाजनक और आवश्यक नहीं हो सकती है, लेकिन कार्यवाही पर रोक लगाने का कोई कारण नहीं दिखता। सत्र न्यायाधीश ने कार्यवाही के खिलाफ गहलोत की अर्जी पर मामले को 19 अगस्त को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।

आपके जिले का कौन है SP और कलेक्टर जानें…

जयपुर। राजस्‍थान सरकार ने राज्‍य के 17 नवगठित जिलों में पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। इसके साथ ही नवगठित संभागों में भी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। राज्‍य के कार्मिक विभाग ने सोमवार रात इस बारे में आदेश जारी किए।

आदेश के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी नीरज पवन को नवगठित बांसवाड़ा संभाग का संभागीय आयुक्‍त, डॉ मोहनलाल यादव को सीकर का संभागीय आयुक्‍त व IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) वंदना सिंघवी को नवगठित पाली संभाग का पहला संभागीय आयुक्‍त नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही नवगठित जिलों के जिला कलेक्टर भी नियुक्त किए गए हैं। ज्यादातर जिलों में पहले नियुक्त किए गए विशेष अधिकारी (OSD) को ही जिला कलेक्टर बनाया गया है।

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के तबादलों के तहत पुलिस महानिरीक्षक (साइबर अपराध) भूपेंद्र साहू को महानिरीक्षक (जेल) पद पर निुयुक्त किया गया है। वहीं आईपीएस एच जी राघवेंद्र पाली के, एस परिमला बांसवाड़ा व आईपीएस सत्‍येंद्र सिंह सीकर के पुलिस महानिरीक्षक होंगे। नवगठित जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किए जाने के साथ गंगानगर सीकर के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं।

उल्‍लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के नवगठित जिलों व संभागों का सोमवार को यहां ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया था। नव‍गठित जिलों में अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना कुचामन, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर शहर, जयपुर (ग्रामीण), केकड़ी, जोधपुर शहर, जोधपुर (ग्रामीण), कोटपूतली बहरोड़, खैरथल तिजारा, नीम का थाना, फलौदी, सलूम्बर, सांचौर और शाहपुरा शामिल हैं। राज्‍य सरकार ने एक अन्‍य आदेश के तहत भारतीय वन सेवा (IFS) के 15 अधिकारियों के तबादले व पदस्‍थापन भी किए हैं।

मनचलों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी  

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस अधिकारियों से मनचलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश देते हुए आदतन मनचलों को सरकारी नौकरी से अयोग्य घोषित करने तक की कार्रवाई करने को कहा है। इसके तहत ऐसे आदतन मनचलों का रिकॉर्ड बनाया जाएगा।

गहलोत ने सोमवार रात मुख्यमंत्री निवास पर कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं और कमजोर वर्ग के विरूद्ध अपराधों की रोकथाम हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर मनचलों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

गहलोत ने कहा कि ऐसे मनचलों का रिकॉर्ड रखा जाए और चरित्र प्रमाण पत्र में छेड़छाड़ में लिप्त होने का उल्लेख किया जाए। उन्होंने कहा कि आदतन मनचलों पर सरकारी नौकरी से अयोग्य घोषित करने तक की कार्रवाई की जाए। गहलोत ने कहा है कि निर्धारित समय से अधिक वक्त तक खुलने वाले बार और नाइट क्लबों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन क्लबों के प्रबंधकों के साथ मालिकों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने पर ऐसे क्लबों का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

भीलवाड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या की घटना को दुखद बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है और अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। गहलोत ने कहा कि उक्त घटना को राजनीतिक रंग देने के प्रयास किए जा रहे हैं, जो उचित नहीं है। बयान के अनुसार बैठक में राज्य के गृह मंत्री राजेन्द्र यादव, मुख्य सचिव उषा शर्मा, प्रमुख शासन सचिव (गृह) आनंद कुमार, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Beste cam-sites voor volwassenen

De beste camsites voor volwassenen zijn sites die gebruikers een visueel boeiende ervaring bieden. Operative veel van deze websites staan modellen die ervaring hebben attained het soort knik waarin ze gespecialiseerd zijn, en kick the bucket expertise blijkt uit de kwaliteit van hun werk. Houd je bij het kiezen van het camsite aan de topnamen in de branche. Vermijd minder eigenste merken, depart this life vaak tijd en geld verspillen.

Fulfilled de opkomst van live videochat kunnen intieme ontmoetingen nu worden genoten vanuit een comfort van uw huis of kantoor. Het enige dat u nodig hebt is het goede internetverbinding, een computer system met een web cam en het paar tokens om een liveshow te kopen bij een van para beste cam-sites voor volwassenen.

camsoda

Met deze livechatwebsites kunt u communiceren met het model en deelnemen aan privé- of openbare shows. Jou kunt voor de ervaring betalen attained tokens, expire je in een virtuele winkel op de web-site kunt kopen. De meeste sites bieden een cuma-cuma proefperiode aan, maar u dient altijd para algemene voorwaarden https://webcam-sites.com/nl/beste-sites/bongacams-com-review/ aandachtig te lezen voordat u cash aan de site besteedt.

Wie je naar een specifieke knik zoekt, kun jou zoeken naar modellen pass on daarin gespecialiseerd zijn , zoals voetfetisj of bondage. De meeste van de beste camsites voor volwassenen bieden ook geavanceerde zoekfilters om u te helpen uw opties te verfijnen en de perfecte match te vinden.

Naast de beste chatsites voor volwassenen, kun je ook tal vehicle knikvriendelijke video’s op Vimeo vinden. Het is echter belangrijk om te onthouden dat deze video’s niet zo realistisch zijn als sobre video’s cease to live je op een camsite ziet. Ze hebben ook niet noodzakelijkerwijs altijd het model op sobre camera, en de kwaliteit van deze video’s kan heel anders zijn dan u zou verwachten van het camsite.

Hoewel veel mensen gratis webcamchats gebruiken om het meeste waar voor hun geld te krijgen, zijn er sommigen cease to live wat meer willen uitgeven omkring het volledige potentieel vehicle deze sites te ervaren. Sommige truck de meest populaire cam-sites voor volwassenen vragen het kleine vergoeding voor toegang tot hun premium inhoud, terwijl andere het abonnement of betaald lidmaatschap aanbieden voor onbeperkte talks met modellen.

Hoewel de meeste camsites gratis openbare ruimtes hebben, zullen para meeste je vragen om tokens te kopen als je wilt dat sobre artiesten een bepaalde act uitvoeren. Sommige sites bieden ook privésessies aan, pass away meestal per minuut in rek bank worden gebracht.

Para beste camsites voor volwassenen zijn sites satisfied een verscheidenheid aan modellen, inclusief sites met een breed of dog scala aan ervaring. De meest voorkomende typen artiesten zijn onder meer Aziatische, Latijnse, sobre Europese artiesten, maar sommige sites hebben ook exotische en internationale artiesten.

Naast het aanbieden vehicle een gevarieerde selectie modellen, hebben de beste cam-sites voor volwassenen ook een verscheidenheid aan seksspeeltjes sobre functies waar hun https://thecritic.co.uk/porn-in-a-time-of-war/ kijkers truck kunnen genieten. Sommige cam-sites bieden bijvoorbeeld speelgoed en accessoires aan, zoals dildo’s, vibrators, en lullen. Anderen hebben extra’s zoals lingerie, makeup en haarextensies.

मानगढ़ धाम में बजेगा राहुल गांधी का डंका, सीएम गहलोत देंगे आदिवासियों को तोहफा

बुधवार 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस हैं. इस दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आदिवासियों के तीर्थ कहे जाने वाले बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम आएंगे. यहां पर राहुल गांधी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. राहुल गांधी की सभा को सफल बनाने के लिए राजस्थान कांग्रेस ने तैयारियां शुरु कर दी है. राजस्थान कांग्रेस के चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा सहित कई नेताओं रैली स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को मानगढ़ धाम पहुंचे. तैयारियों का जायजा लेने के बाद डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस का आदिवासियों के साथ गहरा लगाव रहा है.

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह ने इससे पहले उदयपुर में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि उनकी समस्या व्यवस्थाओं को लेकर हैं. मानगढ़ धाम में कांग्रेस की सभा अब तक की सबसे बड़ी होगी. मानगढ़ धाम पहाड़ी क्षेत्र पर है, लोगों के आने में चिंता नहीं है, इतने लोग आएंगे, लाइनें लगेगी, उनकी व्यवस्था कैसे हो इसकी चिंता है. वे बोले लोग तो स्वयं ही मानगढ़ धाम पर आएंगे. डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस का आदिवासियों के साथ गहरा लगाव रहा है. पीसीसी चीफ गोविंद सिहं ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की केन्द्र में सरकार ने 9 साल में आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया जबकि कांग्रेस ने सरकार में रहते हुए बहुत कुछ किया. जब पीएम मोदी मानगढ़ धाम आए थे तब आशा थी कि वह मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय तीर्थ घोषित करेंगे लेकिन उन्हेांने आदिवासियों को निराश ही किया. डोटासर ने कहा कि भाजपा चाहती है हमारे पिच पर खेले, जबकि हम चाहते है हम विकास के पिच पर खेलेंगे. हमारी सरकार ने राजस्थान में जो काम किए उस पर खेलेंगे. कोरोना के बेहतर मैनेजमेंट पर खेलेंगे. भाजपा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इनके चक्कर में पहले कोई आ गया होगा, अब हम नहीं आने वाले है। हमारी सरकार की योजनाएं, हमारा काम ही तो बोलेगा।

क्यों मानगढ़ धाम है भाजपा और कांग्रेस के लिए अहम

मानगढ़ धाम भाजपा और कांग्रेस दोनो पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है आदिवासियों की धाम मानगढ़ धाम तीन राज्यों को प्रभावित करता है जिसमें गुजरात 27, राजस्थान 25 और मध्यप्रदेश की 48 विधानसभा सीटें सीधे तौर पर प्रभावित होती हैं. ये सभी सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. इन 3 राज्यों की करीब 35-40 लोकसभा सीटों पर भी आदिवासी समुदाय का असर माना जाता है. मध्य प्रदेश और राजस्थान को लेकर भी राहुल गांधी की यह सभा अहम मानी जा रही है. बात की जाए राजस्थान के 2018 विधानसभा चुनावों की तो भाजपा को इन आदिवासी क्षेत्रों में बांसवाड़ा की 5 सीटों में से 2 पर, डूंगरपुर की 4 में से 1 ही सीट पर संतुष्ट होना पड़ा. वहीं  प्रतापगढ़ में 2 में से एक भी सीट बीजेपी के पास नहीं है. लेकिन कांग्रेस के लिए उदयपुर, चित्तौड़गढ़, पाली, सिरोही में चिंता की स्थिति बनी हुई है क्योकि यहां पर बीजेपी की स्थिति ठीक है.

सीएम अशोक गहलोत लगातार मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करवाने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह कर रहे हैं. पिछले दिनों पीएम मोदी ने यहा पर अपनी रैली की थी. उस रैली के दौरान क्षेत्रवासियों को उम्मीद थी कि पीएम आदिवासियों के धाम मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित करेगें. लेकिन पीएम मोदी ने इससे संबधित किसी भी तरह की घोषणा नहीं की. ऐसे में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम गहलोत ने कहा था कि राज्य सरकार राज्य निधि से मानगढ़ धाम में विकास कार्य करवाएगी. इसके साथ ही सीएम अशोक गहलोत ने विकास कोष की राशि 100 करोड़ से बढ़ाकर 500 करोड़ रुपए कर दी थी.

BTP बिगाड़ेगी भाजपा-कांग्रेस का गणित

वही आदिवासियों की पार्टी कही जाने वाली BTP (भारतीय ट्राइबल पार्टी ) आने वाले चुनावों में भाजपा औऱ कांग्रेस का गणित बिगाड़ सकती है . कुछ समय पहले अफवाहें थी कि बीटीपी में दरार आ गई है. लेकिन बीटीपी प्रदेशध्यक्ष डॉ वेलाराम घोघरा ने इन सब अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह सभी साथ हैं. साथ ही आदिवासी समाज तो सभी के साथ है ही. इसलिए इस बार हम विधानसभा चुनाव में जनजातीय की 17 सीटों पर हमारे उम्मीदवार उतरेंगे जिसमें उदयपुर संभाग की 28 में से 17 जनजाति क्षेत्र की सीटें शामिल हैं. साथ ही बीटीपी ने महागठबंधन की भी तैयारी कर ली है. उन्होनें कहा कि हमारी विचारधारा वाले संगठनों के साथ राजस्थान में भी उम्मीदवार उतारे जाएंगे. फिलहाल बीटीपी की  राजस्थान डेमोक्रेटिक फ्रंट, अंबेडकर पार्टी ऑफ इंडिया, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया सहित दो पार्टियों से बातचीत है. ऐसे में अगर इन पार्टियों के साथ बात बनती है तो बीटीपी महागठबंधन के साथ विधानसभा चुनाव में उतरेंगी. 

Cage Fight :  मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क के बीच होगी Cage Fight

नई दिल्ली। मेटा के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) के साथ प्रस्तावित केज-फाइटिंग के बारे में बताने के लिए सोमवार को थ्रेड्स का सहारा लिया। आपको बता दें थ्रेड्स एक सोशल नेटवर्किंग मंच है, जिसकी पेशकश मेटा ने की है। माना जा रहा है कि इसे ट्विटर के मुकाबले लाया गया है।

इससे पहले मस्क ने रविवार को कहा था कि जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg)  के साथ उनकी संभावित सीधी लड़ाई को उनकी सोशल मीडिया साइट एक्स पर सीधा प्रसारित किया जाएगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg)  ने थ्रेड्स पर मस्क (Elon Musk) की पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया। उन्होंने साथ ही लिखा क्या हमें अधिक भरोसेमंद मंच का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, जो वास्तव में चैरिटी के लिए धन जुटा सके?  

प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दोनों कारोबारी दिग्गजों के बीच लड़ाई की तैयारी के बारे में जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने थ्रेड्स पर लिखा मैं आज तैयार हूं। जब उन्होंने पहली बार चुनौती दी थी, तो मैंने 26 अगस्त का सुझाव दिया था, लेकिन उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की है। उन्होंने आगे लिखा मुझसे अब और इंतजार नहीं हो रहा है। कथित तौर पर दोनों जून के अंत में केज-फाइट के लिए तैयार हुए थे।

गौरतलब है कि जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg)  मार्शल आर्ट में प्रशिक्षित हैं और हाल ही में उन्हें ब्राजीलियाई सेल्फ मार्शल आर्ट और लड़ाकू खेल जिउ-जित्सु में ब्लू बेल्ट दिया गया था। मस्क (Elon Musk)  ने सोमवार सुबह एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि वह लड़ाई के लिए वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) के प्रारूप को चुनेंगे।

राहुल और खरगे ने की हरियाणा के नेताओं के साथ बैठक

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पार्टी की हरियाणा इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें अगले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में खरगे और राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान और कई अन्य नेता मौजूद थे।

खरगे ने ट्वीट किया लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ सोमवार को बैठक हुई। भाजपा की डबल इंजन सरकारों ने हरियाणा की 2.5 करोड़ जनता को विश्वासघात के अलावा कुछ नहीं दिया। कांग्रेस पार्टी हरियाणा में जनता से जुड़े मुद्दे लगातार उठा रही है।

उन्होंने कहा हम हरियाणा के हर वर्ग- किसान, जवान, युवा, खेत-मज़दूर, महिलाओं, दलित व पिछड़े वर्ग और छोटे व्यापारी, सभी की भलाई के लिए सजग हैं। हरियाणा में सद्भाव और शान्ति क़ायम रहे। सभी समुदाय मिलकर रहें। यह राज्य फ़िर से तरक़्क़ी की ओर अग्रसर हो, हर एक कांग्रेस नेता व आम कार्यकर्त्ता इसके लिए संघर्षशील है।

हुड्डा ने संवाददाताओं से कहा कि संगठन में योग्यता के आधार पर लोगों को स्थान दिया जाएगा। बाबरिया ने कहा कि संगठन में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नूंह जाएगा, जहां सभी समुदायों से मिलेगा। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 सीट पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली थी। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल पाई थी।

चंद्रयान-3 को लेकर बड़ी खबर, 23 अगस्त का दिन हो सकता है ऐतिहासिक…

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने सोमवार को कहा कि चंद्रयान-3 अच्छी हालत में है और इसका सर्वाधिक महत्वपूर्ण चरण कक्षा निर्धारण प्रक्रिया होगी, जब अंतरिक्षयान 100 किलोमीटर की वृत्ताकार कक्षा से चंद्रमा के करीब जाना शुरू करेगा। प्रक्षेपण यान मार्क-3 रॉकेट से 14 जुलाई को प्रक्षेपित किया गया चंद्रयान-3 अंतरिक्षयान अब चंद्रमा की 4,313 किलोमीटर (किमी) दीर्घवृत्ताकार कक्षा में मौजूद है और इसे 100 किमी की वृत्ताकार कक्षा में ले जाने के लिए 9 से 17 अगस्त के बीच सिलसिलेवा प्रक्रियाएं किये जाने की जरूरत है। विक्रम लैंडर के चंद्रमा पर 23 अगस्त को उतरने की उम्मीद है।

सोमनाथ ने कहा 100 किमी तक हम कोई कठिनाई नहीं देख रहे हैं। समस्या केवल पृथ्वी से लैंडर की स्थिति का अनुमान लगाने में है। यह माप एक बहुत महत्वपूर्ण माप है, हम इसे कक्षा निर्धारण प्रक्रिया कह सकते हैं। यदि यह सही है तो शेष प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इसरो अध्यक्ष ने कहा हम इस बार इसे बहुत सही तरीके से नीचे उतारने में सक्षम हैं। योजना के अनुसार कक्षा में बदलाव किया जा रहा है। इसमें कोई भटकाव नहीं है। इसलिए, यह शानदार नतीजे दे रहा है और हमें उम्मीद है कि सब कुछ ठीक रहेगा। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 से मिला अनुभव बहुत उपयोगी साबित हो रहा है क्योंकि अंतरिक्ष एजेंसी ने चंद्रमा पर एक अंतरिक्षयान उतारने की कोशिश की थी। 2019 में यह अभियान आंशिक रूप से सफल रहा था।

सोमनाथ ने कहा चंद्रयान-2 से मिले अनुभव से काफी मदद मिलेगी। क्या कुछ गलत रहा, उस पर हमने काफी विस्तार से विचार किया। हमने फिर से परिदृश्य तैयार किया और चंद्रयान-3 में काफी संशोधन किया। चंद्रयान-2 अभियान से मिली चंद्रमा की तस्वीरों का उपयोग चंद्रयान-3 की बेहतर अवस्थिति के लिए किया गया। सोमनाथ ने कहा हमने आकस्मिक स्थिति एवं गड़बड़ी से निपटने के लिए और अधिक सूचना जुटाई। हमने इन सभी चीजों पर व्यापक परीक्षण कार्यक्रम संचालित किया।

News Click और कांग्रेस का भारत विरोध से अभिन्न संबंध – अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को आरोप लगाया कि चीन, वेबसाइट News Click और कांग्रेस का भारत विरोध से अभिन्न संबंध है। उन्होंने यह टिप्पणी उन खबरों के हवाले से की जिसके मुताबिक चीन की कंपनियां उक्त पोर्टल का वित्तपोषण कर रही थीं।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर के साथ संबोधित करते हुए ठाकुर ने आरोप लगाया चीन के सामान की बिक्री राहुल की फर्जी मोहब्बत की दुकान पर हो रही है। उन्होंने कहा, अगर आप News Click के वित्तपोषण नेटवर्क को देखें तो पाएंगे कि इसका वित्तपोषण विदेशी नेविली रॉय सिंघम द्वारा किया गया और उसे यह राशि चीन से मिलती है। इस नेविली रॉय सिंघम का सीधा संबंध चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की दुष्प्रचार इकाई और चीन की मीडिया कंपनी माकू ग्रुप से है।

New Delhi, Aug 07 (ANI): Union Minister of Information and Broadcasting, Anurag Thakur addresses a press conference at the Bharatiya Janata Party (BJP) headquarters, in New Delhi on Monday. (ANI Photo/Ayush Sharma)

ठाकुर ने दावा किया कि न्यूज पोर्टल में विदेशी हाथ होने का खुलासा 2021 में हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया वे स्वतंत्र समाचार के नाम पर फर्जी खबरें गढ़ते हैं। कांग्रेस और अन्य पार्टियां उनका समर्थन करती हैं। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में New York Times अखबार में प्रकाशित उस खबर को उठाया जिसके मुताबिक News Click का चीन की कंपनियों ने वित्तपोषण किया और उस राशि का इस्तेमाल भारत विरोधी माहौल बनाने के लिए किया गया था। इस खबर को लेकर समाचार पोर्टल या कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Met Gala 2025: Bollywood Celebrities जिसने लूटी महफ़िल – शाहरुख, आलिया और भी कई सितारे ₹25,000 के अंदर बेस्ट Phones: Top 7 Smartphones with Best Features & Performance! महाशिवरात्रि 2025: जानिए पूजा विधि, मंत्र जाप और रहस्यमयी महत्व Naga Sadhu Facts: नागा साधुओं के बारे में 7 रोचक तथ्य: रहस्य, साधना और जीवनशैली Best Indoor Cat Breeds- सबसे अच्छी इनडोर बिल्लियाँ