Saturday, June 7, 2025
Home Blog Page 784

उत्तराखंड में फिर बारिश का कहर, तीन की मौत, 10 लापता, चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश एक बार फिर से कहर मचा रही है। मूसलाधार बारिश जारी रहने के बीच वर्षा संबंधी अलग-अलग घटनाओं में तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि 10 अन्य लोग लापता हो गए। विभिन्न क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई सड़के अवरुद्ध हो गयीं और चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित कर दी गयी है।

उफान पर छोटी-बड़ी नदियां

लगातार बारिश के कारण गंगा सहित प्रदेश की छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात के चलते नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिंचोली छानी शिविर में सोमवार तड़के भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से उसके मलबे की चपेट में आकर एक नेपाली मजदूर की मौत हो गयी तथा एक दुकानदार लापता हो गया।

ऋषिकेश में भी आफत बनी बारिश

रूद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटनास्थल पर स्थित चार दुकानें भूस्खलन के मलबे के नीचे दब गयीं जिसमें एक दुकानदार लापता हो गया। उन्होंने बताया कि लापता दुकानदार की तलाश की जा रही है। रजवार ने बताया कि इसी घटना में एक नेपाली मजदूर कपिल बहादुर की मौत हो गयी, जिसका शव बरामद किया गया है। ऋषिकेश में शिव मंदिर के पास एक बरसाती नाले में बहने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी जिसकी पहचान दिनेश पंवार के रूप में हुई है। ऋषिकेश में ही मीरानगर नाले से एक अन्य व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, लेकिन उसकी पहचान अभी नहीं हो पायी है। दोनों शव एम्स के शवगृह में रखे गए हैं।

बच्चों सहित बह गई मां

ऋषिकेश के निकट ऋषिकेश बांध से नीलकंठ मार्ग पर एक रपटे पर एक कार के फिसलने से उसमें सवार एक महिला अपने दो किशोरवय बच्चों के साथ बह गयी। रविवार देर रात साढ़े 11 बजे मूसलाधार बारिश के दौरान हुई घटना के समय महिला रीना शर्मा के पति गोपाल पानी का बहाव देखने के लिए कार से उतर गए थे। पुलिस ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम मौके पर खोजबीन में जुटी है। पौड़ी जिले के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में मोहनचटटी में एक रिर्जॉर्ट पर भूस्खलन होने से उसके मलबे में दबकर चार-पांच व्यक्ति लापता हो गए। पौड़ी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और लोगों को ढूंढ़ने का अभियान जारी है।

यहां बन रहे बाढ़ के हालात

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में उत्तरकाशी जिले के टिकोची गांव में अतिवृष्टि के कारण पहाड़ से आया मलबा कई मकानों में घुस गया। उन्होंने बताया कि मलबे से आठ-दस मकान क्षतिग्रस्त हो गए तथा इसमें एक महिला भूमि देवी भी लापता हो गयी। चमोली जिले की जोशीमठ तहसील के पीपलकोटी में भूस्खलन होने से उसके मलबे में एक व्यक्ति के दबे होने की सूचना है। कई स्थानों पर भूस्खलन में वाहनों के दबने की भी सूचना मिल रही है। गंगा की प्रमुख सहायक नदी अलकनंदा, श्रीनगर और रूद्रप्रयाग में, मंदाकिनी नदी रूद्रप्रयाग में, गंगा नदी देवप्रयाग और मुनि की रेती तथा ऋषिकेश समेत हरिद्वार में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसके अलावा, पिंडर, बिरही, नंदाकिनी का प्रवाह भी उफान पर है जिससे बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं ।

यहां है बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के छह जिलों-देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत में सोमवार के लिए बारिश का रेड अलर्ट तथा हरिद्वार में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Happy Independence Day Wishes : आओ मिलकर मनाएं आजादी का जश्न, अपनों को भेजें जोश से भरे संदेश

Independence Day 2023 Messages: भारत अपनी आजादी का 77वां जश्न मना रहा है। हर दिल में देशभक्ति की उमंग, उत्साह और जोश है। लहराता तिरंगा मानों संदेश दे रहा, देश आजाद है और इसी के साथ आजाद है इसका हर एक नागरिक। अपनी उड़ान भरने की आजादी, अपने अनुसार जीवन जीने की आजादी, अपना हर फैसला खुद लेने की आजादी। आजादी खुले विचारों की, आजादी सभी को अपनाने की। चलिए हम सब मिलकर आजादी का यह जश्न मनाते हैं। अपनों को प्यार भरे संदेश भेजते हैं।

आओ दें सलामी अपने तिरंगे को, जिससे सभी की शान है,
हमेशा ऊंचा रखना इसका मान, जब तक सीने में जान है !
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई !

देश की आजादी के लिए जो चढ़ गए फांसी उन्हें मेरा सलाम,
देश की खुशहाली के लिए जिन्होंने सीने पर खाई गोली, उन्हें मेरा प्रणाम,
अब हम रखेंगे इस देश की शान को सबसे ऊंचा,
आखिर यह है हमारा प्यारा हिंदुस्तान।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई !

सुंदर है जग में सबसे, नाम न्यारा है,
जहां जाती-भाषा से बढ़कर, देश-प्रेम की धारा है,
निशचल, पावन हैं लोग जहां के, वो भारत देश हमारा है

न पूछो जमाने को, क्या हमारी कहानी है
हमारी पहचान सिर्फ यही है कि हम हिंदुस्तानी हैं।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !

अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं,
सर कटा सकते हैं लेकिन सर झुका सकते नहीं.
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

आन देश की शान देश की, देश की हम संतान हैं,
तीन रंगों से रंगा तिरंगा हमारा,यही अपनी पहचान है!
HAPPY INDEPENDENCE DAY

कुछ तो बात है भारत की मिट्टी में जनाब,
सरहदें कूद के आते हैं दुश्मन यहां दफन होने के लिए।
HAPPY INDEPENDENCE DAY

कहते हैं तुझसे ए दुश्मन मत ले हमारा इम्तेहान,
तू क्या जाने ताकत वतन की जिसे दुनिया कहती है हिन्दुस्तान।
HAPPY INDEPENDENCE DAY

नूंह में फिर निकाली जाएगी ब्रज मंडल यात्रा…

गुरुग्राम। हरियाणा के नूंह में सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर 2 सप्ताह पहले निलंबित की गई मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हिंसा में 6 लोग मारे गए हैं। मोबाइल इंटरनेट सेवा रविवार आधी रात बहाल की गई।

नूंह में 31 जुलाई को हुई हिंसा के बाद सरकार ने 8 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद कर दी थी। बाद में सेवा निलंबित रहने की अवधि को बढ़ाकर 13 अगस्त कर दिया गया था। नूंह में भीड़ द्वारा विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की यात्रा पर हमला किए जाने की घटना और इसके बाद हुई हिंसा में 2 होमगार्ड और एक नायब इमाम समेत 6 लोग मारे गए थे। यह हिंसा गुरुग्राम समेत निकटवर्ती इलाकों में भी फैल गई थी। नूंह जिला प्रशासन द्वारा सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए किए गए निरंतर प्रयासों के कारण हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में बाजार अब खुल गए हैं और लोग उनमें जा रहे हैं।

हिंसा के 10 दिन बाद जिला मजिस्ट्रेट ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को खोलने का आदेश दिया। स्कूल अब सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। छात्र स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी में व्यस्त हैं। पुलिस परेड इकाइयां भी जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी कर रही हैं। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा हरियाणा राज्य परिवहन की बस सेवाएं बहाल होने के बाद लोगों को काफी राहत मिली है और उन्हें अपने गंतव्यों तक जाने में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। अब स्थिति काफी सामान्य है। हरियाणा में पलवल जिले के पोंडरी गांव में हिंदू संगठनों की ओर से रविवार को आयोजित महापंचायत में नूंह में विहिप की ब्रज मंडल यात्रा 28 अगस्त को फिर से शुरू करने की घोषणा की गई, जो सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद बाधित हो गई थी। महापंचायत ने नूंह में विहिप की यात्रा पर हुए हमले की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) से जांच कराने और नूंह को गोहत्या मुक्त जिला घोषित करने समेत कई मांगें भी की।

CM बोले मनचलों पर होगी कार्रवाई, DO बोले ऐसे कपड़े पहन कर निकलोगे तो यही होगा

जयपुर। जयपुर में एक कपल के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। देर रात एक क्लब के बाहर दो युवकों ने कपल के साथ मारपीट की। घायल कपल जब शिकायत करने जवाहर नगर थाने पहुंचे तो ड्यूटी ऑफिसर ने उलटा लड़की को ही धमका दिया। डीओ ने कहा ऐसे कपड़े पहन कर निकलोगे तो यही होगा। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की। आपको बता दें पीड़ित युवक भरतपुर का रहने वाला है।

पीड़ित युवक हेमंत ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ 12 अगस्त को HUB 40 क्लब GT लेकर गया था। देर रात क्लब से निकलने के बाद कैब का इंतजार करते समय बाइक पर दो युवक आए और युवती से गंदी बातें करने लगे। युवती के विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया, बीच बचाव करने आए हेमंत ने युवकों को रोका तो बदमाशों ने उस पर भी हमला कर दिया। झगड़ा को देखकर लोग वहां पहुंचे, इसके बाद दोनों युवक बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद दोनों बदमाशों की शिकायत करने के लिए जवाहर सर्किल थाने पहुंचे। यहां मौजूद पुलिस अधिकारी ने युवती को कहा रात को ऐसे कपड़े पहनकर बाहर निकलोगी तो यही होगा। युवक ने बताया कि पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा तो आनाकानी के काफी देर बाद रिपोर्ट दर्ज की और  अगले दिन FIR की कॉपी उन्हें दी।

आपको बता दें कि CM अशोक गहलोत ने छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हुए हैं।

Chandrayaan-3 चंद्रमा के और पास पहुंचा

बेंगलुरु। भारत का महत्वाकांक्षी तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 सोमवार को कक्षा में नीचे लाए जाने की एक और सफल प्रक्रिया से गुजरने के साथ ही चंद्रमा की सतह के और नजदीक पहुंच गया। बेंगलुरु में स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बताया कि चंद्रयान-3 अब चंद्रमा की निकटवर्ती कक्षा में पहुंच गया है।

‘चंद्रयान-3’ का प्रक्षेपण 14 जुलाई को किया गया था और 5 अगस्त को इसने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। इसके बाद 6 और 9 अगस्त को चंद्रयान को कक्षा में नीचे लाए जाने की 2 प्रक्रियाओं को अंजाम दिया गया। ISRO  ने ट्वीट किया चंद्रयान को चंद्रमा की सतह के नजदीक लाने की प्रक्रिया शुरू। आज की गई प्रक्रिया के बाद चंद्रयान-3 की कक्षा घटकर 150 किमी x 177 किमी रह गई है। उसने बताया कि अगली प्रक्रिया को 16 अगस्त को सुबह करीब साढ़े 8 बजे अंजाम दिए जाने की योजना है।

ISRO ने अभियान के आगे बढ़ने पर चंद्रयान-3 की कक्षा धीरे-धीरे घटानी शुरू की और उसे चंद्र ध्रुव के समीप लाने की प्रक्रियाओं को अंजाम दिया। ISRO के सूत्रों के अनुसार, अंतरिक्ष यान को 100 किमी की कक्षा तक पहुंचाने के लिए एक और प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा जिसके बाद लैंडर और रोवर से युक्त लैंडिंग मॉड्यूल आगे की प्रक्रिया के तहत प्रॅपल्शन मॉड्यूल से अलग हो जाएगा। इसके बाद, लैंडर के डीबूस्ट (धीमे होने की प्रक्रिया) से गुजरने और 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है।

Assembly Elections : चुनावी राज्यों में अकेले दम पर उतरेगी पार्टी – मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्‍तर प्रदेश की पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती ने सोमवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी के पक्ष में अच्‍छे परिणाम की उम्मीद जताते हुए कहा कि इन तीनों राज्यों में असली मुद्दे गरीबों, बेरोजगारों, किसानों और महिलाओं का त्रस्त जीवन है और इन्हीं मुद्दों पर उनकी पार्टी अकेले दम पर चुनाव में उतरेगी।

बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल नेटवर्किंग साइट X (पूर्व में ट्विटर) पर सोमवार को सवाल उठाते हुए लिखा, मध्यप्रदेश सरकार में 50 प्रतिशत कमीशनखोरी के आरोप को लेकर कांग्रेस व भाजपा के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप, मुकदमों आदि की राजनीति से कमरतोड़ महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, शोषण-अत्याचार आदि जनहित से जुड़े ज्वलंत मुद्दों का चुनाव के समय पीछे छूट जाना कितना उचित? ऐसा क्यों? अपने सिलसिलेवार पोस्ट में मायावती ने कहा कि भाजपा-शासित मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि कांग्रेस शासित राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी भ्रष्टाचार अहम मुद्दा है।

उन्होंने कहा किन्तु इनकी जनविरोधी नीतियों और विकास के हवा-हवाई दावों के कारण सर्व समाज के गरीबों, बेरोजगारों, किसानों, महिलाओं आदि का त्रस्त जीवन इन तीनों राज्यों में असली चुनावी मुद्दे हैं। उन्होंने कहा कि बसपा इन तीनों राज्यों में भाजपा और कांग्रेस सरकारों के खिलाफ जनहित और जनकल्याण के खास मुद्दों को लेकर अकेले अपने बूते पर विधानसभा का यह चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि इसके मद्देनजर उम्मीदवारों के नाम भी स्थानीय स्तर पर घोषित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा पार्टी को भरोसा है कि वह अच्छे परिणाम हासिल करेगी।

चांद को फतह करने के बाद सूरज का तेज नापने की बारी, इसरो जुटा मिशन आदित्य की तैयारी में…

बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोमवार को कहा कि सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष आधारित भारतीय वेधशाला आदित्य-एल-1 जल्द ही अपने प्रक्षेपण के लिए तैयार हो रही है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी का मुख्यालय बेंगलुरु में है। एजेंसी ने अभियान पर अद्यतन जानकारी देते हुए कहा कि यहां यू. आर. राव उपग्रह केंद्र में निर्मित उपग्रह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में इसरो के अंतरिक्ष केंद्र पर पहुंच गया है।

प्रक्षेपण की तारीख के बारे में पूछे जाने पर इसरो के एक अधिकारी ने कहा प्रक्षेपण सितंबर के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। अंतरिक्ष यान को सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के लैग्रेंज बिंदु 1 (एल-1) के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में रखे जाने की उम्मीद है जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है। लैग्रेंज बिंदु का आशय अंतरिक्ष में स्थित उन बिंदुओं से होता है, जहां 2 अंतरिक्ष निकायों (जैसे सूर्य और पृथ्वी) के गुरुत्वाकर्षण बल के कारण आकर्षण और प्रतिकर्षण का क्षेत्र उत्पन्न होता है। इसका नामकरण इतालवी-फ्रांसीसी गणितज्ञ जोसेफ-लुइस लैग्रेंज के नाम पर किया गया है।

ISRO ने कहा कि एल-1 बिंदु के आसपास हेलो कक्षा में रखे गए उपग्रह से सूर्य को बिना किसी छाया/ग्रहण के लगातार देखने फायदेमंद हो सकता है। ISRO ने कहा इससे वास्तविक समय में सौर गतिविधियों और अंतरिक्ष मौसम पर इसके प्रभाव को देखने का अधिक लाभ मिलेगा।

इस अंतरिक्ष यान में 7 पेलोड हैं जो विद्युत चुम्बकीय और कण और चुंबकीय क्षेत्र डिटेक्टर का उपयोग करके फोटोस्फेयर (प्रकाशमंडल), क्रोमोस्फेयर (सूर्य की दिखाई देने वाली सतह से ठीक ऊपरी सतह) और सूर्य की सबसे बाहरी परत (कोरोना) का निरीक्षण करने में मदद करेंगे। विशेष सुविधाजनक बिंदु एल-1 का उपयोग करते हुए 4 पेलोड सीधे सूर्य की ओर होंगे और शेष 3 पेलोड एल-1 पर कणों और क्षेत्रों का यथा स्थान अध्ययन करेंगे।

ISRO ने कहा आदित्य एल-1 पेलोड से कोरोना की उष्मा, कोरोना से विशाल पैमाने पर निकलने वाली ऊर्जा, उसकी रोशनी की गतिविधियों और विशेषताओं, अंतरिक्ष मौसम की गतिशीलता, कण और क्षेत्रों के प्रसार आदि की समस्या को समझने में बेहद अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।

पवन खेड़ा का पीएम मोदी सहित भाजपा पर निशाना, दो गुटो में बटी हुई है बीजेपी

जयपुर। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आज भाजपा पर जमकर निशाना साधा. साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव मोड़ मे है. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा अपने जयपुर दौरे पर है. राजधानी में पवन खेड़ा प्रेस कांफ्रेस करते हुए प्रदेश भाजपा पर जमकर निशाना साधा. पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा दो गुटो में बट चुकी है PCC में कांफ्रेस करते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि BJP के पास स्थायी नेतृत्व की कमी है. आने वाले चुनावों में रिवाज टूटेगा. राजस्थान में कांग्रेस फिर से अपनी सरकार बनाएगी. राजस्थान के चुनावों का इतिहास देखा जाए तो यहां पर एक बार बीजेपी एक बार कांग्रेस की सरकार बनती आई है. साल 2008 में गहलोत की सरकार थी 2014 में भाजपा ने अपनी जीत दर्ज की. इसके बाद जब 2018 में चुनाव हुए थे तो सीएम गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी.

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पत्रकारो में मुखातिब होते हुए कहा कि इतिहात के साथ जो तोड़ मरोड़ की जा रही है महात्मा गांधी तक को इतिहास से धकेला जा रहा है भाजपा की नियत में खोट है भाजपा को रोकना होगा. दरअसल कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कुरुक्षेत्र में एक रैली के दौरान भाषण देते हुए कहा था कि भाजपा की प्रवृति राक्षस वाली है और भाजपा को जो समर्थन करते है उन लोगो की प्रवृति भी राक्षस जैसी हो जाती है इसी को लेकर जब पवन खेड़ा से सवाल पूछा गया तो उन्होने कहा की भाजपा को रोकना होगा.

भाजपा पर तंज कसते हुए खेड़ा ने कहा कि भाजपा में इतने सारे गुट है समझ में नही आता की भाजपा कैसे चुनाव लड़ेगी. सुनने मे आया है कि कोई रथ यात्रा निकलने वाली है उसमें में लड़ाई चल रही है कि कौन रथ पर बैठेगा. भाजपा के पास चेहरे ही नही है. भाजपा हमेशा बाहर से चेहरे लाते है. नड्डा पर तंज कसते हुए खेड़ा ने कहा कि पीएम मोदी, शाह, और नड्डा जी पर मुझे तरत आता है. नड्डा जी को यूहीं अध्यक्ष बना रखा है उनको पीछे रख दिया जाता है खेड़ा ने सीएम गहलोत की तारीफ करते हुए कहा कि गहलोत जी बिल्कुल ठीक कह रहे है प्रदेश में न तो भाजपा के पास चेहरे है और न ही जन समर्थन. आपसी लडाई में प्रदेश भाजपा को नुकसान हो रहा है. जब खेड़ा से पूछा गया कि राजस्थान मे कांग्रेस से सीएम का चेहरा कौन होगा. किसके चहरे पर राजस्थान विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा तो खेड़ा ने जवाब देते हुए कहा कि जब सीएम खुद आपके सामने हो तो इस तरह के सवाल शोभा नही देता.

Traffic Police : ट्रैफिक पुलिस पहनेगी एयर कंडीशन वाला कूल-कूल हेलमेट…!

अहमदाबाद। अहमदाबाद पुलिस ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने वाले जवानों को एसी हेलमेट से लैस करेगी। डीजीपी मुख्यालय की हरी झंडी के बाद पुलिस ने इन हेलमेट की टेस्टिंग शुरू कर दी है, ताकि जवानों को तपती गर्मी से बचाया जा सके और वे अपनी ड्यूटी को अच्छे से कर पाएं।

आपने ट्रैफिक पुलिस को देखकर हेलमेट तो जरुर लगाया होगा लेकिन क्या आपने कभी ट्रैफिक पुलिस को हेलमेट पहने देखा है। अगर नहीं देखा तो जल्द ही अहमदाबाद में आपको ट्रैफिक पुलिस हेलमेट लगाए हुए नजर आने वाली है और भी साधा हेलमेट नहीं AC हेलमेट। जी हां, आपने सही पढ़ा AC हेलमेट। अहमदाबाद की सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस के तमाम जवान इसी तरह से हेलमेट लगाकर आने वाली गर्मियों में ट्रैफिक व्यवस्था को संभालेंगे। IPS विकास सहाय के राज्य के पुलिस महानिदेशक बनाने के बाद पुलिसकर्मियों की सहूलियत के कई कोशिशें की जा रही है। अहमदाबाद पुलिस ने AC हेलमेट की पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर टेस्टिंग शुरू की है। इसके तहत शहर के 3 अलग-अलग स्थानों पर एक-एक पुलिसकर्मी को AC वाले हेलमेट दिए गए हैं। जो उन्हें गर्मी से राहत देंगे। आपको बता दें गर्मियों में अहमदाबाद में पारा 50 डिग्री के करीब पहुंच जाता है। ऐसे में पुलिस अधिकारियों की कोशिश है कि अगर इन AC हेलमेट का टेस्ट सफल रहता है तो फिर फ्रंट लाइन पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों को ये हेलमेट दिए जाएंगे।

AC हेलमेट दोहरी सुरक्षा करेगा, यह पुलिसकर्मियों को प्रदूषण के साथ गर्मी से बचाएगा। हेलमेट में लगा ग्लास धूप, धूल और क्लियर विजन रखने में मदद करेगा। इसमें एक छोटा फैन है जो शरीर पर हवा फेंकेगा। इससे पुलिसकर्मी को पसीने से निजात मिलेगी और गर्मी नहीं लगेगी। AC हेलमेट की बैटरी फुल चार्ज होने पर पुलिसकर्मी को 8 से 10 घंटे कूल रखेगी। अहमदाबाद पुलिस ने कुछ दिनों बाद इन 3 पुलिसकर्मियों के फीडबैक के बाद इन हेलमेट को खरीदने के बारे में फैसला लेगी, लेकिन इस पुलिसकर्मियों के सड़क पर अलग तरह से हेलमेट पहनने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

गृह मंत्री ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को राजधानी स्थित अपने आधिकारिक आवास पर तिरंगा फहराया। शाह ने सोशल नेटवर्किंग साइट X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने आवास पर मैंने आज तिरंगा फहराया। स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय आसमान में लाखों तिरंगे भारत को फिर से महानता का प्रतीक बनाने के लिए राष्ट्र की सामूहिक इच्छा शक्ति को दर्शाते हैं।

सरकार आजादी का अमृत महोत्‍सव के तत्‍वावधान में हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। इसका उद्देश्‍य सहभागी हिस्‍सेदारी की भावना और अधिक जन भागीदारी के साथ आजादी का अमृत महोत्‍सव मनाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोगों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने Social Media अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर (display picture) (DP) में तिरंगे की तस्वीर लगाने का आग्रह किया था।

उन्होंने खुद भी अपने सभी Social Media अकाउंट की DP में भी राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर लगाई है। इसका अनुसरण करते हुए कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों समेत BJP नेताओं ने अपनी DP में तिरंगे की तस्वीर लगाई है। कई केंद्रीय मंत्रियों व भाजपा नेताओं ने अपने आवास पर भी तिरंगा फहराया। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेने का आह्वान किया था।

Met Gala 2025: Bollywood Celebrities जिसने लूटी महफ़िल – शाहरुख, आलिया और भी कई सितारे ₹25,000 के अंदर बेस्ट Phones: Top 7 Smartphones with Best Features & Performance! महाशिवरात्रि 2025: जानिए पूजा विधि, मंत्र जाप और रहस्यमयी महत्व Naga Sadhu Facts: नागा साधुओं के बारे में 7 रोचक तथ्य: रहस्य, साधना और जीवनशैली Best Indoor Cat Breeds- सबसे अच्छी इनडोर बिल्लियाँ