Wednesday, May 28, 2025
Home Blog Page 567

Ram Mandir Pran Pratishtha : रामलला की हुई प्राण प्रतिष्ठा, शहनाई की गूंज के बीच गूंजा राम रतन धन पायो … राम मंदिर के गर्भगृह में पूजा करने के बाद पीएम मोदी ने प्रभु श्रीराम की आंखों से हटाई पट्टी, रामलला का विग्रह हुआ स्थापित

अयोध्या। अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार पूरा हुआ। शुभ घड़ी आ गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की मूर्ति का अनावरण किया। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद ही 500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म हो गया। पीएम ने रामलला के आंख से पट्टी खोली, हाथ में कमल का फूल लेकर पूजा की

इससे पहले हाथ में पूजन सामग्री लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम मंदिर में प्रवेश किया। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा शुरू हो गई है। वे चांदी का छत्र लेकर राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे। मोदी के साथ गर्भगृह में 6 यजमान बैठे हुए हैं। उनके साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत, UP की गवर्नर आनंदी बेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। गर्भगृह में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा का विधि विधान शुरू हो चुका है। यह 12 बजकर 55 मिनट तक चलेगा।

इसके बाद 1 बजे वे सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे राम मंदिर का निर्माण करने वाले मजदूरों से मिलेंगे। दोपहर करीब 2:15 बजे वे श्रीराम जन्मभूमि परिसर स्थित कुबेर टीला पर शिव मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। करीब 4 घंटे 35 मिनट के कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजे वे दिल्ली लौट जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिन के अनुष्ठान के दौरान उपवास, जप और गो-पूजन किया। वे 11 दिन तक फर्श पर सोए और सिर्फ नारियल पानी पीकर, फल खाकर रहे। मोदी इस दौरान रामायण से जुड़े 4 राज्यों के 7 मंदिरों में दर्शन-पूजन भी किए।

11 जनवरी को PM का ऑडियो मैसेज, बोले- यम-नियम का पालन करूंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 जनवरी को 10 मिनट 50 सेकेंड का एक ऑडियो मैसेज जारी किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि, वह यम नियम का पालन करेंगे। उन्होंने कहा था, मेरा सौभाग्य है कि मुझे भी इस पुण्य का साक्षी बनने का अवसर मिल रहा है। ये मेरे लिए कल्पनातीत अनुभूतियों का समय है। मैं भावुक हूं, भाव-विह्वल हूं। मैं जीवन में पहली बार इस तरह के मनोभावों से गुजर रहा हूं।

Bharat Jodo Nyay Yatra : असम में भाजपा सरकार से पूरा पंगा ले रहे राहुल गांधी, आज बोले-मुझे मंदिर जाने से रोका जा रहा, मैंने क्या अपराध किया है…

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी असम में मौजूद हैं। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाए कि उन्हें मंदिर जाने से रोका जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि पहले उन्हें मंदिर जाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन आज मना किया जा रहा है। राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही है भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम के नागांव जिले में पहुंची हुई है। यहां बताद्रवा थान इलाके में वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली है।

राहुल गांधी को कार्यक्रम के तहत आज शंकरदेव के मंदिर जाना था, लेकिन अब राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया है कि ‘उन्हें आज मंदिर जाने से रोका जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि हम मंदिर जाना चाहते हैं। मैंने क्या अपराध किया है जो मैं मंदिर नहीं जा सकता?’

गौरतलब है कि मंदिर की प्रबंध समिति ने राहुल गांधी को सोमवार को दोपहर तीन बजे के बाद आने की जानकारी रविवार को ही दे दी थी। प्रबंध समिति के प्रमुख जोगेंद्र देव महंत ने बताया कि ‘राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर कई संगठनों ने मंदिर परिसर में भक्ति कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाई है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मंदिर आएंगे, ऐसे में राहुल गांधी को दोपहर तीन बजे के बाद मंदिर आने को कहा गया है।’

कहा, आज सिर्फ एक व्यक्ति मंदिर में जा सकते हैं

राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘आज सिर्फ एक व्यक्ति मंदिर में जा सकते हैं..।’ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि ‘राहुल गांधी मंदिर (बताद्रवा मंदिर) जाना चाहते थे..हम 11 जनवरी से इसकी कोशिश कर रहे हैं। हमारे दो विधायकों ने मंदिर समिति से मुलाकात भी की थी। हमने उन्हें बताया था कि हम 22 जनवरी को सुबह 7 बजे आएंगे, लेकिन कल हमें अचानक बताया गया कि तीन बजे के बाद आएं। यह राज्य सरकार के दबाव में हो रहा है। हम मंदिर जाने की कोशिश करेंगे, लेकिन तीन बजे के बाद जाना मुश्किल हो जाएगा क्योंकि हमें आगे भी दूरी तय करनी है।’

Ram Mandir : आ रहे मेरे राम लला … अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव दोपहर 12:29:08 से 12:30:32 के बीच, 84 सेकेंड में पूरे होंगे प्रभु श्रीराम के सारे विधान

अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार लगभग पूरा हो गया है। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। राम नगरी को आध्यात्मिक रंग देकर सजाया गया है। अयोध्या आज रामोत्सव के रंग में भव्य दिखाई दे रहा है। परिसर और पूरे देश में अलौकिक है और रामधुन से गूंज रही है। उधर, देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भजन-कीर्तन और पूजा -भंडारा हो रहे हैं, क्योंकि आज अयोध्या के नए मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा होगी।

Ayodhya: Folk artists perform near Hanuman Garhi Temple as part of security arrangements for the consecration ceremony at the newly constructed Ram Mandir, in Ayodhya, Monday, Jan. 22, 2024. (PTI Photo/Arun Sharma)(PTI01_22_2024_000015B)

मंदिर परिसर की छटा देखती ही बन रही है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकप्रिय क्रिकेटर, मशहूर हस्तियां, उद्योगपति, संत और विभिन्न देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। अब भारत समेत दुनिया की नजरें प्राण प्रतिष्ठा की ऐतिहासिक घड़ी पर टिकी हुई हैं। देश-विदेश से कई अतिथि पहुंच चुके हैं। इनमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, मुकेश-नीता अंबानी, गौतम अडाणी, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत शामिल हैं। पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर अयोध्या पहुंचेंगे। उधर, लालकृष्ण आडवाणी अयोध्या नहीं जा रहे हैं। आरती के समय सभी अतिथि घंटी बजाएंगे। सेना के हेलिकॉप्टर अयोध्या में पुष्प वर्षा केरेंगे।

A security man stands guard outside sanctum center of a temple dedicated to Hindu deity Lord Ram on the eve of its grand opening, in Ayodhya, India, Sunday, Jan. 21, 2024. AP/PTI(AP01_22_2024_000032B)

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्यूनतम विधि-अनुष्ठान रखे गए हैं। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रातः काल 10 बजे से ‘मंगल ध्वनि’ के भव्य वादन का कार्यक्रम है। विभिन्न राज्यों से 50 से अधिक मनोरम वाद्ययंत्र लगभग दो घंटे तक इस शुभ घटना का साक्षी बनेंगे। 

**EDS: IMAGE VIA CMO (UP)** Ayodhya: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath meets priests at the Ram Temple premises on the eve of the consecration ceremony, in Ayodhya, Sunday, Jan. 21, 2024. (PTI Photo)(PTI01_22_2024_000034B) *** Local Caption ***

उधर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों का आगमन शुरू हो गया है। मेहमानों ने 10:30 बजे तक रामजन्मभूमि परिसर में प्रवेश करना शुरू कर दिया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने बताया कि उसके द्वारा जारी की गई प्रवेशिका के जरिए ही प्रवेश संभव है। केवल निमंत्रण पत्र से आगंतुक प्रवेश नहीं कर पाएंगे। प्रवेशिका पर बने क्यूआर कोड के मिलान के बाद ही परिसर के प्रवेश मिल रहा है। ट्रस्ट ने सोशल मीडिया पर प्रवेशिका का एक प्रारूप भी साझा किया है।

अयोध्या के राजा बोले- सोचा नहीं था मेरे जीवन में राम मंदिर बन पाएगा

अयोध्या के ‘राजा’ और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा ने कहा, ‘कभी नहीं सोचा था कि मेरे जीते जी राम मंदिर बन पाएगा और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो पाएगी। राम वन गए तो अयोध्या में कोई खुश नहीं था। फिर सीता जी को रावण ले गया। इससे अयोध्या उदासीन हो गई, उसकी श्री चली गई थी। राम, सीता, लक्ष्मण जब लौटे, तब अयोध्यावासियों की प्रसन्नता लौटी। आज राम मंदिर बनने के साथ रामनगरी अपना पुराना गौरव हासिल कर चुकी है।’

**EDS: GRAB VIA PTI VIDEO** Mumbai: Actor Amitabh Bachchan arrives at airport to leave for Ayodhya to attend the the consecration ceremony at the newly constructed Ram Mandir, in Mumbai, Monday, Jan. 22, 2024. (PTI Photo)(PTI01_22_2024_000006B)

प्राण प्रतिष्ठा की विधि दोपहर 12:20 बजे से शुरू

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की विधि 22 जनवरी को दोपहर 12:20 बजे शुरू होगी। प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य पूजा अभिजीत मुहूर्त में की जाएगी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय काशी के विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने निकाला है। यह कार्यक्रम पौष माह के द्वादशी तिथि (22 जनवरी 2024) को अभिजीत मुहूर्त, इंद्र योग, मृगशिरा नक्षत्र, मेष लग्न एवं वृश्चिक नवांश में होगा। 

84 सेकंड का शुभ मुहूर्त 

शुभ मुहूर्त दिन के 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक का रहेगा। यानि प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त केवल 84 सेकंड का है। पूजा-विधि के जजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी। यह अनुष्ठान काशी के प्रख्यात वैदिक आचार्य गणेश्वर द्रविड़ और आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के निर्देशन में 121 वैदिक आचार्य संपन्न कराएंगे। इस दौरान 150 से अधिक परंपराओं के संत-धर्माचार्य और 50 से अधिक आदिवासी, गिरिवासी, तटवासी, द्वीपवासी, जनजातीय परंपराओं की भी उपस्थिति होगी।

Plain Crash : अफगानिस्तान में क्रैश हुआ यात्रा विमान भारत का नहीं, थाइलैंड से माॅस्को जाने के दौरान केवल बिहार के गया में ईंधन भरवाने लिए उतरा था

नई दिल्ली। भारत सरकार ने रविवार को कहा कि अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ छोटा विमान किसी भारतीय विमानन कंपनी का नहीं था और उसने थाईलैंड के एक हवाई अड्डे से मॉस्को के लिए उड़ान भरते वक्त भारत के बिहार में गया स्थित हवाई अड्डे पर ईंधन भरवाया था। भारत के एक विमान के शनिवार रात अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरों के बीच नागर विमानन मंत्रालय ने रविवार को स्पष्ट किया कि यह विमान मोरक्को में पंजीकृत था।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘उपलब्ध सूचना के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान मोरक्को में पंजीकृत डीएफ-10 (दसॉल्ट फाल्कन) एक छोटा विमान है। यह किसी भारतीय एयरलाइन का विमान नहीं है।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘विमान एक एयर एम्बुलेंस था और थाईलैंड से मॉस्को के लिए उड़ान भर रहा था और उसने गया स्थित हवाई अड्डे पर ईंधन भरवाया था।’’ एक सूत्र ने बताया कि विमान ने थाईलैंड के उतापाओ हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।

मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अफगानिस्तान में हुई दुखद विमान दुर्घटना का संबंध भारत के किसी अनुसूचित विमान या गैर अनुसूचित/विशेष विमान से नहीं है। यह मोरक्को में पंजीकृत एक छोटा विमान था।’’ समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ ने प्राधिकारियों के हवाले से बताया कि रूस के छह लोगों को ले जा रहे एक निजी विमान के अफगानिस्तान के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है।

प्राधिकारियों ने रविवार को बताया कि विमान भारत के गया शहर से उज्बेकिस्तान के ताशकंद होते हुए मॉस्को में झुकोव्स्की अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए विशेष एम्बुलेंस विमान के तौर पर रवाना हुआ था। क्षेत्रीय प्रवक्ता जबीउल्लाह अमीरी ने बताया कि यह दुर्घटना बदख्शां प्रांत के जेबाक जिले के समीप एक पर्वतीय क्षेत्र में हुई। इलाके में एक बचाव दल को भेजा गया।

बदख्शां पुलिस प्रमुख के कार्यालय ने भी एक बयान में दुर्घटना की खबर की पुष्टि की है। मॉस्को में रूस के नागरिक विमानन प्राधिकारियों ने कहा कि दसॉल्ट फाल्कन 10 चालक दल के चार सदस्यों और दो यात्रियों के साथ लापता हो गया था। उन्होंने बताया कि विमान का रडार से संपर्क टूट गया था। खबर में रूसी अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि यह विमान एथलेटिक ग्रुप एलएलसी से संबंधित है।

इससे पहले, अफगानिस्तान के टेलीविजन नेटवर्क ‘टोलो न्यूज’ ने ‘एक्स’ में दावा किया कि बदख्शां प्रांत के जिबाक और खुरान-मुंजान जिलों से सटे तोपखाना पर्वतीय क्षेत्र में एक भारतीय यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। टोलो न्यूज ने बदख्शां के सूचना एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख जबीउल्लाह अमीरी के हवाले से यह भी कहा कि घटना की जांच के लिए इलाके में एक दल को भेजा गया है।

विमान में सवार थे 6 लोग

इस बीच रूसी सरकार ने बताया कि रूस में पंजीकृत एक विमान पिछली रात अफगानिस्तान के रडार स्क्रीन से गायब हो गया. इस विमान में 6 लोग सवार थे. उधर अफगान अधिकारियों ने कहा कि उन्हें दुर्घटना की रिपोर्ट मिली है. फिलहाल, आधिकारिक सूत्रों ने हताहतों की संख्या या दुर्घटना के कारण के बारे में जानकारी नहीं दी है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी विमानन अधिकारियों ने कहा कि विमान एक चार्टर एम्बुलेंस था, जो 1978 में निर्मित फ्रांसीसी-निर्मित दसॉं फॉल्कन 10 जेट पर उज्बेकिस्तान के रास्ते भारत से मास्को जा रही रही थी.

Ram Mandir : अयोध्या में जुटने लगा राम परिवार, अस्थायी मंदिर में रखी गईं रामलला समेत चारों भाइयों की मूर्तियां, नए मंदिर में जाएंगी, कल होगी इनकी भी विधिवत प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या। रामलला के आगमन के साथ ही रामनगरी अयोध्या में उनका परिवार भी जुटने लगा है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान गर्भगृह के साथ कई और प्रतिमाओं की भी विधिवत पूजा अर्चना कर स्थापना की जाएगी। अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का रविवार 21 जनवरी को छठा दिन है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गईं। अब 23 जनवरी तक सिर्फ प्राण प्रतिष्ठा में बुलाए गए मेहमानों को ही पास दिखाकर एंट्री मिलेगी।

उधर, अयोध्या को 2000 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है। आज शाम की आरती के बाद अनुष्ठान पूरे हो जाएंगे। आज शाम को रामलला की पुरानी प्रतिमा (रामलला विराजमान, जिनकी पूजा हो रही है) को राम मंदिर ले जाया जाएगा। रामलला के साथ उनके तीनों भाई, हनुमान और शालिग्राम भी रहेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी 22 जनवरी को ही अयोध्या आएंगे। वे यहां चार घंटे रुकेंगे। पहले उनके 21 जनवरी को अयोध्या आने की चर्चा थी। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सुबह 10 बजे से ‘मंगल ध्वनि’ बजाई जाएगी। विभिन्न राज्यों से आए कलाकार 50 से ज्यादा वाद्ययंत्र बजाएंगे। यह कार्यक्रम 2 घंटे चलेगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम से लेकर राम मंदिर तक का पूरा रास्ता फूलों से सजाया गया है।

हर मजहब यही सिखाता है किसी से वैर नहीं रखना

अयोध्या मामले में बाबरी मस्जिद की तरफ से पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा- अयोध्या धर्म की नगरी है। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। काफी लोग आए हुए हैं, उन सबका स्वागत है। हम चाहते हैं कि भगवान राम विराजमान हों, लोग उनका दर्शन करें, पूजन करें, उनके बताए रास्ते पर चलें। हर धर्म इंसानियत का प्रतीक है। हर धर्म यही सिखाता है कि वैर नहीं रखना चाहिए, आपस में मेलजोल हो, जो भी काम हो वो विश्वास से हो, क्योंकि यही आस्था अयोध्या की है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हर धर्म के देवता अयोध्या में हैं। हम चाहते हैं कि अयोध्या आकर लोग भगवान के बताए रास्ते पर चलें।

प्राण प्रतिष्ठा में कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटर आएंगे

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, कपिल देव, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले और अजय जडेजा शामिल होंगे।

Ram Mandir : जिस त्रेता युग में जन्मे राम उसी शुभ मुहूर्त पर हो रहा रामोत्सव, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और मृगशिरा नक्षत्र का त्रिवेदी संयोग

अयोध्या। 22 जनवरी का दिन बेहद शुभ है। अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और मृगशिरा नक्षत्र के बीच अभिजित मुहूर्त में सोमवार को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर हो रही है। ऐसा ही संयोग त्रेतायुग में भगवान श्रीराम के जन्म के समय बने थे। अब उसी संयोग में 496 साल बाद रामजन्म भूमि पर बने भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। इसे लेकर देशभर में उत्सव सा माहौल है।

ज्योतिषाचार्य पं. पुरुषोत्तम गौड़ ने बताया कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और मृगशिरा नक्षत्र के साथ सोमवार के संयोग के बीच हो रही है। सोमवार यानी हरि अर्थात् विष्णु मुहूर्त है, इस दिन द्वादशी तिथि भी है, जिसके स्वामी विष्णु है। वहीं श्रीराम प्रभु भी विष्णु के 7वें अवतार है। ऐसे में यह दिन त्रेतायुग जैसा शुभ संयोग लेकर आया है।

प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त 84 सेकंड

ज्योतिषाचार्य पं. पुरुषोत्तम गौड़ ने बताया कि इस दिन तीन शुभ योगों का अद्भुत संयोग बना रहा है। पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा सूर्योदय से लेकर पूरे दिन सवार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग रहेगा। दिन खत्म होने के साथ ही रवि योग भी लग जाएगा। इन सब योगों में अभिजीत मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्य होगा। इस दिन चंद्रमा भी अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से शुरू होगा, जो 12 बजकर 54 मिनट तक रहने वाला है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी 12 बजकर 29 मिनट 8 सेंकड पर शुरू होगी, जो 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक होगी। इस बीच अभिजित मुहूर्त के साथ इंद्र योग, मेष लग्न व वृश्विक नवांश होगा। प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त 84 सेकंड का रहेगा।

इसलिए चुना ये यह दिन

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक त्रेतायुग में प्रभु श्री राम का जन्म अभिजीत मुहूर्त में हुआ था। 22 जनवरी को मृगशिरा नक्षत्र में अभिजीत मुहूर्त का संयोग बन रहा है। यही कारण है कि इस तिथि को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए चुना गया है।

Ram Mandir : राम के आगमन पर सज रही अयोध्या, प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 22 जनवरी की शाम को 10 लाख दीपों से जगमग होगी अयोध्या

अयोध्या। राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होने के बाद 22 जनवरी की शाम अयोध्या 10 लाख दीपों से जगमगाएगी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मकानों, दुकानों, प्रतिष्ठानों और पौराणिक स्थलों पर ‘राम ज्योति’ प्रज्ज्वलित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अयोध्या सरयू नदी के तटों की मिट्टी से बने दीपों से रोशन होगी।

Ayodhya: Rampath decorated with cut-outs of Lord Ram ahead of Ram temple consecration ceremony, in Ayodhya, Sunday, Jan. 21, 2024. (PTI Photo/Vijay Verma)(PTI01_21_2024_000044B)

अधिकारियों ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पूर्ण होने के उपरांत ‘राम ज्योति’ प्रज्ज्वलित कर दीपावली मनाई जाएगी। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी (आरटीओ) आर. पी. यादव ने बताया कि 22 जनवरी की शाम 100 प्रमुख मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए जाएंगे और इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप दीप जलाए जाएंगे तो इसमें स्थानीय कुम्हारों की मदद ली जा रही है और उनसे दीपों को खरीदा जा रहा है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2017 में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही दीपोत्सव की शुरुआत हुई थी।

Ayodhya: Labourers decorate the main entrance gate to the Ram Mandir ahead of its consecration ceremony, in Ayodhya, Saturday, Jan. 20. 2024. (PTI Photo/Kamal Kishore)(PTI01_21_2024_000003B)

अधिकारियों ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद योगी सरकार की तरफ से पूरी अयोध्या को दीपों से सजाया जाएगा और राज्य पर्यटन विभाग की ओर से इसकी भव्य तैयारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि रामलला, कनक भवन, हनुमानगढ़ी, गुप्तारघाट, सरयू तट, लता मंगेशकर चौक, मणिराम दास छावनी समेत 100 मंदिरों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किये जायेंगे।

Ram Mandir : आखिर दिखे प्रभु श्रीराम… गर्भगृह से रामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई सामने, राम मंदिर विवाद का फैसला सुनाने वाले जजों को बुलावा

अयोध्या। आखिर गर्भगृह से सबके प्रभुश्री राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही पहली तस्वीर सामने आ गई। एक दिन पहले मूर्ति के दर्शन तो सबको हुए, लेकिन आंखों में पीली पट्‌टी बंधी होने से उनके नैनों के दीदार नहीं हो पाए। भक्त उनसे नैन लड़ाने को आतुर थे, पर शुक्रवार को उनकी यह इच्छा भी उस समय पूरी हो गई, जब गर्भगृह से रामलला की पहली पूरीइ झलक मिल गई। इस तस्वीर में उनका पूर्ण स्वरूप दिखा। तस्वीर में रामलला माथे पर तिलक लगाए बेहद सौम्य मुद्रा में दिखे। उनके चेहरे पर भक्तों के मन को मोह लेने वाली मुस्कान है। रामलला की यह मूर्ति कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाई है।

मूर्ति में बाल सुलभ कोमलता झलक रही है। इसमें रामलला की भुजाएं घुटनों तक हैं। रामलला की मूर्ति श्याम शिला से बनी है। इसकी आयु हजारों सालों की होती है, यह जलरोधी है। पैर की अंगुली से ललाट तक मूर्ति की ऊंचाई 51 इंच है। मूर्ति का वजन 150 से 200 किलो है, मूर्ति के ऊपर मुकुट व आभामंडल बना हुआ है। सामने आई तस्वीर में रामलला की आंखें बड़ी और ललाट भव्य है। रामलला की मूर्ति के पार्श्व भाग में शिला पर आकृतियां उकेरी गई हैं। महामंडलेश्वर संत श्री सतुआजी महाराज की मानें तो प्रतिमा के पार्श्व भाग को ‘प्रभा’ कहते हैं।

Ayodhya: PAC bandsmen perform near the Hanumangarhi temple in Ayodhya, Friday, Jan. 19, 2024. (PTI Photo/Kamal Kishore) (PTI01_19_2024_RPT163B)

सामने से मूर्ति को देखें तो बाईं तरफ ओम की आकृति उकेरी नजर आती है। वहीं, दाईं तरफ स्वास्तिक, शंख और चक्र बने नजर आते हैं। शिला का पार्श्व भाग दोनों तरफ से जहां से शुरू होता हैं, वहां कुछ और प्रतिमाएं उकेरी हुई दिखती हैं। माना जा रहा है कि शिला के पार्श्व भाग में नीचे की ओर एक तरफ हनुमान जी और दूसरी तरफ गरूड़ भगवान की प्रतिमा बनाई गई है।

अयोध्या में आज ये सारे अनुष्ठान किए गए

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान के चौथे दिन शुक्रवार को सुबह नौ बजे अरणी मंथन से अग्नि प्रकट की गई। अग्नि प्रकट के साथ चौथे दिन का अनुष्ठान शुरू हो गया है। शुक्रवार से यज्ञ मंडप में हवन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। वेद मित्रों से आहुतियां डाली जाएगी। इसके पहले गणपति आदि स्थापित देवताओं का पूजन किया गया। पूजन के क्रम में ही द्वारपालों द्वारा सभी शाखाओं का वेदपारायण, देवप्रबोधन, औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, कुण्डपूजन, पञ्चभूसंस्कार होगा। मंडपपूजा के क्रम में मंदिर के तोरण, द्वार, ध्वज, आयुध, पताका, दिक्पाल, द्वारपाल की पूजा की गई। वहीं, पांच वैदिक आचार्यों ने अनुष्ठान की कड़ी में ही चारों वेदों का पारायण भी शुरू कर दिया है, जिनका पारायण 21 जनवरी को होगा।

Jammu: Students perform during an event ahead of the consecration ceremony of Ram Temple, in Jammu, Friday, Jan. 19, 2024. (PTI Photo)(PTI01_19_2024_000192B)

इससे पहले दो और तस्वीरें भी जारी की गई थीं

रामलला के अचल विग्रह की दो तस्वीरें सामने आईं थीं। पहली तस्वीर में रामलला को ढक कर रखा गया था। इसकी तस्वीर कल ही सामने आई थी। शुक्रवार को रामलला का पूरा आवरण सामने आया है। इससे पहले गुरुवार को ढकी मूर्ति का ही पूजन किया गया था। रामलला के अचल विग्रह, गर्भगृह स्थल और यज्ञमंडप का पवित्र नदियों के जल से अभिषेक किया गया। पूजन के क्रम में ही राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला का जलाधिवास व गंधाधिवास हुआ।

राम मंदिर का ऐतिहासिक फैसला सुनाने वाले जजों को मिला आमंत्रण

◆ 5 जजों को अभिषेक समारोह के लिए राज्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया

◆ आमंत्रितों में पूर्व मुख्य न्यायाधीशों, न्यायाधीशों और शीर्ष वकीलों सहित 50 से अधिक न्यायविद भी शामिल

◆ पूर्व CJI रंजन गोगोई, पूर्व CJI शरद अरविंद बोबडे, CJI डीवाई चंद्रचूड़, अशोक भूषण और एस अब्दुल नजीर के नाम शामिल

अयोध्या में बिराजे राम… नैनन के खुलने का इंतजार, मंदिर के गर्भगृह में रखी गई रामलला की 51 इंच की मूर्ति, सोमवार को अभिषेक के बाद दर्शन देंगे सबके राम

अयोध्या। अयोध्या स्थित राम मंदिर में आगामी 22 जनवरी को होने वाले अभिषेक समारोह से पहले भगवान राम की नई मूर्ति राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रखी गई। इसकी पहली झलक जैसे ही सामने आई राम भक्त आल्हादित हो गए। मानो उनकी सदियों की मुराद पूरी हो गई। राम की आंखों पर बंधी भगवा पट्‌टी अभिषेक समारोह के बाद खोली जाएगी। इसके बाद ही राम के काले कजरारे नैनों के भक्तों को दर्शन होंगे और उनकी जन्मों-जन्मातर की प्यास बुझा जाएगी। पूरी दुनिया को 22 जनवरी के दिन का बेसब्री से इंतजार है।

**EDS: IMAGE UP CM OFFICE** Ayodhya: UP Chief Minister Yogi Adityanath visits the Hanuman Garhi temple, in Ayodhya, Friday, Jan. 19, 2024. (PTI Photo) (PTI01_19_2024_000108B)


इससे पहले मैसूर स्थित मूर्तिकार अरुण योगीराज की बनाई गई 51 इंच की रामलला की मूर्ति को देर रात मंदिर में लाया गया था। प्रतिष्ठा समारोह से जुड़े पुजारी अरुण दीक्षित ने बताया कि भगवान राम की मूर्ति को दोपहर में वैदिक मंत्रोचार के बीच गर्भ गृह में रखा गया। उन्होंने कहा कि ‘प्रधान संकल्प’, ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा द्वारा किया गया। दीक्षित ने बताया कि ‘प्रधान संकल्प’ की भावना यह है कि भगवान राम की ‘प्रतिष्ठा’ सभी के कल्याण के लिए, राष्ट्र के कल्याण के लिए, मानवता के कल्याण के लिए और उन लोगों के लिए भी की जा रही है जिन्होंने इस कार्य में अपना योगदान दिया है।

Ayodhya: Shri Ram Janmabhoomi temple ahead of its consecration ceremony, in Ayodhya, Friday, Jan. 19, 2024. (PTI Photo/Vijay Verma) (PTI01_19_2024_000144B)

उन्होंने कहा कि इसके अलावा अन्य अनुष्ठान भी आयोजित किए गए तथा ब्राह्मणों को वस्त्र भी दिए गए। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ‘एक्स’ पर अपनी एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। पोस्ट में कहा गया, ‘अयोध्या में जन्म भूमि स्थित राम- मन्दिर में आज दिन में 12:30 बजे के बाद राममूर्ति का प्रवेश हुआ। दोपहर 1:20 बजे यजमान द्वारा ‘प्रधान संकल्प’ होने पर वेदमन्त्रों की ध्वनि से वातावरण मंगलमय हुआ। मूर्ति के जलाधिवास तक के कार्य गुरुवार को संपन्न हुए।’

Ayodhya: A security official and a devotee near the Hanuman Garhi Temple, ahead of the consecration ceremony of Shri Ram Janmabhoomi Temple, in Ayodhya, Friday, Jan. 19, 2024. (PTI Photo/Kamal Kishore) (PTI01_19_2024_000147B)

ट्रस्ट ने इसी पोस्ट में कहा, ‘दिनांक 19 जनवरी शुक्रवार को प्रातः नौ बजे अरणिमन्थन से अग्नि प्रकट होगी, जो हो गई। इसके पूर्व गणपति आदि स्थापित देवताओं का पूजन, द्वारपालों द्वारा सभी शाखाओं का वेदपारायण, देवप्रबोधन, औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, कुण्डपूजन, पञ्चभूसंस्कार किया गया।

Ayodhya: Devotees near a tent, ahead of the consecration ceremony of Shri Ram Janmabhoomi Temple, in Ayodhya, Friday, Jan. 19, 2024. (PTI Photo/Arun Sharma) (PTI01_19_2024_000139B)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे, जिसके अगले दिन मंदिर जनता के लिए खोले जाने की उम्मीद है। मंदिर में प्रतिष्ठा समारोह की रस्में पहले ही शुरू हो चुकी हैं। दिसंबर 1992 में कारसेवकों ने विवादित स्थल पर मौजूद बाबरी मस्जिद को ढहा दिया था। उच्चतम न्यायालय ने नौ नवंबर 2019 को इस मामले में निर्णय देते हुए विवादित स्थल पर मंदिर बनाने और मुसलमान को अयोध्या में किसी प्रमुख स्थान पर मस्जिद बनाने के लिए पांच एकड़ जमीन देने का आदेश दिया था।

Vadodara Accident : वडोदरा की हरणी लेक में बोटिंग करने के लिए आए 13 बच्चों और 2 टीचर्स की नाव पलटने हुई मौत, लाइफ जैकेट्स नहीं पहनी थीं

वडोदरा। गुजरात में वडोदरा शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित हरणी झील में गुरुवार को नाव के पलट जाने से उसमें सवार 13 बच्चों और दो शिक्षकों की डूबने से मौत हो गई। नौका में 27 विद्यार्थी सवार थे, जो पिकनिक मनाने आए थे। बच्चे प्राइमरी क्लास के थे। हादसे का शिकार हुए सभी बच्चे वडोदरा के न्यू सनराइज स्कूल के हैं। इनमें से किसी भी बच्चे या टीचर ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। इसी वजह से जब नाव पलटी तो सभी पानी में डूबने लगे। दमकल कर्मियों ने अब तक 10 विद्यार्थियों को और दो शिक्षकों बचा लिया है। हरणी तालाब सात एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैसला हुआ है। इस तालाब का सौंदर्यीकरण साल 2019 में किया गया था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रों के परिवार में मातम का माहौल हो गया है। हादसे की वजह सेल्फी बनी। सभी बच्चे और टीचर्स सेल्फी के लिए बोट में एक तरफ पहुंच गए थे, जिससे अनियंत्रित होकर नाव पलट गई।

अधिकारियों ने बताया कि अन्य विद्यार्थियों की तलाश के लिए खोज अभियान जारी है। गुजरात के शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर ने बताया कि मुझे अभी पता चला है कि स्कूली छात्रों को ले जा रही नाव के झील में पलट जाने से 13 बच्चों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अग्निशमन कर्मी अन्य एजेंसियों के साथ बचाव कार्य कर रहे हैं।

वडोदरा के जिलाधिकारी एबी गोर ने बताया कि नौका में 27 बच्चे सवार थे। बोट की क्षमता 16 सवारियों की थी, लेकिन इसमें 27 लोग सवार थे। वडोदरा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी पार्थ ब्रह्मभट्ट ने कहा कि यहां पिकनिक मनाने आये स्कूली छात्रों को ले जारी नौका दोपहर में हरणी झील में पलट गई। उन्होंने कहा कि दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने कुछ बच्चों को बचा लिया था।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे मुकेश ने बताया, घटना हुई तो हम अपने गैराज में थे। यह झील के ठीक सामने है। अचानक दो टीचर्स चिल्लाईं और हम लोग दौड़कर यहां आ गए। वहां मैडम ने कहा कि नाव उल्टी है। हम ग्रिल फांदकर सीधे अंदर कूदे। एक मैडम को भी डूबते हुए देखा। उन्हें बचाया। एक छात्र कीचड़ में फंसा था, उसे बाहर निकाला गया। ये सभी सांस ले रहे थे। इसी बीच एंबुलेंस पहुंची और सबको अस्पताल पहुंचाया गया।

सरकार से इस घटना पर तत्काल संज्ञान लेने का अनुरोध: येसुदान गढ़वी

आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष येसुदान गढ़वी ने कहा- यह घटना दुखद है। यह सरकार के पीपीपी मॉडल की विफलता है। सरकार ऐसे कई ठेकेदारों को ठेका देती है, जो बिना लाइफ जैकेट और नियमों का पालन करते हुए नाव की सवारी करा रहे हैं। इस वजह से ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।

छात्रा की मां बोली- सुबह 8 बजे पिकनिक मनाने गए थे

वडोदरा के अजवा रोड पर रहने वाली 8 साल की बच्ची नैंसी की मां निरालीबेन माची ने कहा कि दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली उनकी बेटी समेत सभी बच्चे​​​​​​​ सुबह 8 बजे हरणी वाटर पार्क और झील पर पिकनिक मनाने गई थी। एक बच्ची की मां रोते हुए बोली- मैंने 5 बजे फोन किया था। मैडम बोली एक्सीडेंट हो गया है, जान्हवी हॉस्पिटल में है। बच्चों को मामूली चोट आई है। हम डेढ़ घंटे से इंतजार कर रहे थे।

बच्चों का डूबना हृदय विदारक: सीएम भूपेन्द्र पटेल

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा- वडोदरा की हरनी झील में नाव पलटने से बच्चों की डूबने की घटना अत्यंत हृदय विदारक है। मैं जान गंवाने वाले मासूम बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। दयालु ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे। नाव पर सवार छात्रों और शिक्षकों का बचाव अभियान फिलहाल जारी है। सिस्टम को दुर्घटना के पीड़ितों को तत्काल राहत और उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।

जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी: विधायक केउर

रोखड़िया विधायक केउर रोखड़िया ने कहा कि यह घटना दुखद है। इस घटना में छोटी या बड़ी किसी भी चूक की गंभीरता को नोट किया जाएगा। फिलहाल प्राथमिकता इन बच्चों को बचाना है। जिसकी भी गलती होगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर बच्चों की सुरक्षा का ख्याल नहीं रखा गया है, तो उसकी भी जांच की जाएगी। वहीं गुजरात विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चंद्रकांत श्रीवास्तव ने कहा कि यह घटना लापरवाही के कारण हुई है। छोटे बच्चों को उनके स्कूल के शिक्षक लाए होंगे। ठेकेदार और निगम जिम्मेदार हैं। वहां कब हादसा हो गया, हमें पता ही नहीं चला। अगर बच्चों के पास सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट तक नहीं है, तो इसका जिम्मेदार कौन है? वहां सिर्फ भ्रष्टाचार और पैसे की हवस है।

Met Gala 2025: Bollywood Celebrities जिसने लूटी महफ़िल – शाहरुख, आलिया और भी कई सितारे ₹25,000 के अंदर बेस्ट Phones: Top 7 Smartphones with Best Features & Performance! महाशिवरात्रि 2025: जानिए पूजा विधि, मंत्र जाप और रहस्यमयी महत्व Naga Sadhu Facts: नागा साधुओं के बारे में 7 रोचक तथ्य: रहस्य, साधना और जीवनशैली Best Indoor Cat Breeds- सबसे अच्छी इनडोर बिल्लियाँ