Tuesday, February 24, 2026
HomeNational NewsRanchi Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश,...

Ranchi Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश, विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत

Ranchi Air Ambulance Crash: झारखंड के Ranchi से Delhi जा रही एक एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया के पास वनक्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अधिकारियों के अनुसार आंधी-तूफान के कारण विमान क्रैश हुआ। हादसे में विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई।

Ranchi Air Ambulance Crash: झारखंड के रांची से 7 लोगों को दिल्ली ले जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार को क्रैश हो गई. चतरा की उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने बताया कि हादसा चतरा जिले के सिमरिया के पास एक वनक्षेत्र में हुआ. जिससे उसमें सवार सातों लोगों की मौत हो गई.

आंधी तूफान की वजह से प्लेन क्रैश

DC कीर्तिश्री जी के मुताबिक, “यह विमान आंधी-तूफान की वजह से क्रैश हुआ. इस विमान हादसे में कुल 7 लोग मारे गए हैं. जिनमें 2 क्रू मेंबर थे और बाकी 5 एक मरीज़ और मरीज़ के परिवार के सदस्य थे.’

हादसे में मारे गए लोगों की पहचान

एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल ने बताया कि सभी 7 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं. उनकी पहचान कैप्टन विवेक विकास भगत, कैप्टन सवराजदीप सिंह, संजय कुमार, डॉ. विकास कुमार गुप्ता, सचिन कुमार मिश्रा, अर्चना देवी और धुरु कुमार के रूप में हुई है.

उड़ान भरने के बाद एयर एंबुलेंस क्रैश

इससे पहले एक अधिकारी ने बताया था कि यह दुर्घटना रांची एयरपोर्ट से एयर एंबुलेंस के शाम करीब 7 बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरने के बाद हुई. एयरपोर्ट के निदेशक कुमार ने बताया था, ‘एयर एंबुलेंस सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसकी सूचना राज्य प्रशासन से प्राप्त हुई है।’

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular