Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaAhmedabad Plane Crash: पीएम मोदी ने घटनास्थल का किया दौरा, घायलों से...

Ahmedabad Plane Crash: पीएम मोदी ने घटनास्थल का किया दौरा, घायलों से की मुलाकात, एक मात्र जीवित बचे शख्स से भी मिले

Ahmedabad Plane Crash: पीएम मोदी ने सिविल अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और इलाज की जानकारी ली। पीएम ने विमान में अकेले जीवित बचे विश्वास कुमार रमेश से भी भेंट की। इस हादसे में 241 यात्रियों की मौत हो गई।

Ahmedabad Plane Crash: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान की दुर्घटना में घायल हुए लोगों से शुक्रवार को यहां सिविल अस्पताल में मुलाकात की. मोदी अस्पताल के सी7 वार्ड में पहुंचे जहां 25 घायलों का इलाज चल रहा है. उन्होंने सिविल अस्पताल के चिकित्सकों से भी बातचीत की.

पीएम मोदी ने विमान में सवार यात्रियों में से एकमात्र जीवित बचे विश्वास कुमार रमेश से भी मुलाकात की. बता दें कि विमान दुर्घटना में केवल विश्वास कुमार रमेश जीवित बचे, बाकी सभी 241 प्लेन सवार की मौत हो गई.

घायलों से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में घायलों के मुलाकात के बाद सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा-‘हम अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से स्तब्ध हैं. इतने आकस्मिक और हृदय विदारक तरीके से इतने अधिक लोगों की मौत शब्दों से परे है. सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं.’मोदी ने कहा, ‘हम उनका दर्द समझते हैं और यह भी जानते हैं कि उनके जाने से जो खालीपन पैदा हुआ है, वह आने वाले कई वर्षों तक महसूस किया जाएगा. ओम शांति.’

गौरतलब है कि बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (एआई171) विमान गुरुवार दोपहर सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघाणी नगर क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सहित 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे.

इसे भी पढ़ें: Iran Israel War: इजराइल ने ईरान के परमाणु और मिसाइल ठिकानों पर किया हमला, ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ के चीफ का खात्मा, अमेरिका ने कही ये बात

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular