Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsAhmedabad Plane Crash: DNA परीक्षण से 31 मृतकों की शिनाख्त, 20 शव...

Ahmedabad Plane Crash: DNA परीक्षण से 31 मृतकों की शिनाख्त, 20 शव परिजनों को सौंपे गए, पूर्वी सीएम विजय रूपाणी के डीएनए मिलान की प्रक्रिया जारी

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मृतकों की संख्या 275 हो गई है। अब तक 31 मृतकों की पहचान डीएनए जांच से हुई, जिनमें से 20 शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के डीएनए मिलान की प्रक्रिया जारी है।

Plane Crash in Ahmedabad: अहमदाबाद में प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले 31 लोगों की शिनाख्त DNA परीक्षण के जरिए कर ली गई है, जिनमें से 20 शवों को परिजनों को सौंपा जा चुका है. वहीं मरने वालों का आंकड़ा 275 पहुंच गया है. रविवार सुबह तक 248 शवों के सैंपल लिए गए.

विजय रूपाणी की DNA मिलान की प्रक्रिया जारी

सरकारी बी जे मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर रजनीश पटेल ने बताया कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के DNA मिलान की प्रक्रिया जारी है। हालांकि की उनकी अंतिम विदाई की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. कहा जा रहा है कि DNA रिपोर्ट आने के बाद उनका पार्थिव शरीर राजकोट ले जाया जाएगा. बीजेपी के प्रवक्ता राजूभाई ध्रुव ने बताया कि पार्थिव शरीर को ग्रीनलैंड चौराहे से विजय रूपाणी के निवास स्थान प्रकाश सोसायटी तक लाया जाएगा.

लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी

बता दें कि रूपाणी भी एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट मे सवार थे, जो उड़ान भरने के कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. अहमदाबाद हादसे में अब तक 275 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. अधिकारियों ने पहले बताया था कि पीड़ित परिवारों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए 230 टीम गठित की गई हैं.

इसे भी पढ़ें : Iran Israel War: इजरायल-ईरान के बीच युद्ध पर ओवैसी ने की केंद्र सरकार से ये बड़ी मांग

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image