Saturday, November 14, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessHindenburg Report: हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों...

Hindenburg Report: हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में गिरावट, अडानी एनर्जी का शेयर 17 % लुढ़का

नई दिल्ली, अडानी समूह की सूचीबद्ध सभी 10 कंपनियों के शेयर में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई.अदाणी एनर्जी के शेयर में सबसे अधिक 17 प्रतिशत की गिरावट आई. अमेरिकी शोध एवं निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के शेयरों में गिरावट आई.

अडानी ग्रुप की इन कंपनियों के शेयर में गिरावट

बीएसई सेंसेक्स पर सूचीबद्ध अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में 17 प्रतिशत,अडानी टोटल गैस में 13.39 प्रतिशत, एनडीटीवी में 11 प्रतिशत और अडानी पावर में 10.94 प्रतिशत की गिरावट आई.अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 6.96 प्रतिशत, अडानी विल्मर में 6.49 प्रतिशत, अडानी एंटरप्राइजेज में 5.43 प्रतिशत, अडानी पोर्ट्स में 4.95 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स में 2.53 प्रतिशत और एसीसी में 2.42 प्रतिशत की गिरावट आई.

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में क्या कहा गया है ?

हिंडनबर्ग ने शनिवार देर रात जारी अपनी नई रिपोर्ट में कहा था कि बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन बुच और उनके पति धबल बुच ने बरमूडा और मॉरीशस में अस्पष्ट विदेशी कोषों में अघोषित निवेश किया था.उसने कहा कि ये वही कोष हैं जिनका कथित तौर पर विनोद अडानी ने पैसों की हेराफेरी करने तथा समूह की कंपनियों के शेयरों की कीमतें बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया था.विनोद अडानी, अडानी समूह के चेयरपर्सन गौतम अदाणी के बड़े भाई हैं.

बुच दंपति ने आरोपों पर दिया ये जवाब

आरोपों के जवाब में बुच दंपति ने रविवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि ये निवेश 2015 में किए गए थे, जो 2017 में सेबी के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में उनकी नियुक्ति तथा मार्च 2022 में चेयरपर्सन के रूप में उनकी पदोन्नति से काफी पहले था.ये निवेश ”सिंगापुर में रहने के दौरान निजी तौर पर आम नागरिक की हैसियत से किए गए थे.सेबी में उनकी नियुक्ति के बाद ये कोष निष्क्रिय हो गए.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image