Sunday, February 8, 2026
HomePush Notification3 हीरोइनों के साथ रोमांस करते नजर आएंगे आयुष्मान खुराना, Pati Patni...

3 हीरोइनों के साथ रोमांस करते नजर आएंगे आयुष्मान खुराना, Pati Patni Aur Woh Do की नई रिलीज डेट आई सामने

Pati Patni Aur Woh Do Release Date: आयुष्मान खुराना की नई कॉमेडी फिल्म पति पत्नी और वो दो 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह 2019 की हिट फिल्म पति पत्नी और वो का सीक्वल है, फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Pati Patni Aur Woh Do Release Date: अभिनेता आयुष्मान खुराना की नई कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ आगामी 15 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. निर्माताओं ने रविवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की. फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही खासा उत्साह देखा जा रहा है.

2019 में आई पति पत्नी और वो का दूसरा पार्ट

यह फिल्म वर्ष 2019 में आई सुपरहिट फिल्म पति पत्नी और वो की अगली कड़ी है. वह फिल्म 1978 में बनी संजीव कुमार और विद्या सिन्हा अभिनीत क्लासिक मूवी पर आधारित रीमेक थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब इसका दूसरा भाग नई कहानी और नए ट्विस्ट के साथ दर्शकों के सामने आने जा रहा है.

3 हिरोइनों के साथ रोमांस करते नजर आएंगे आयुष्मान खुराना

फिल्म का निर्देशन एक बार फिर मुदस्सर अजीज ने किया है, जिन्होंने पहले भाग का भी निर्देशन किया था. ‘पति पत्नी और वो दो’ में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी. यह फिल्म पहले 4 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ाकर 15 मई कर दी गई है। निर्माताओं का मानना है कि इस नई तारीख से फिल्म को बेहतर दर्शक वर्ग मिलेगा.

फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और रेणु रवि चोपड़ा ने किया है. इसे T-Series और BR Studios के सहयोग से बनाया गया है. कॉमेडी, रोमांस और मनोरंजन से भरपूर यह फिल्म मई में सिनेमाघरों में दर्शकों को खूब हंसाने और लुभाने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: NZ vs AFG, T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से दी मात, टिम सीफर्ट ने खेली तेजतरार्र पारी

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular