Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsHaryana Polls 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आप ने 19 और...

Haryana Polls 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आप ने 19 और उम्मीदवारों की सूची की जारी, अब तक 89 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

चंडीगढ़, आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपनी छठी सूची में 19 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. आप ने वरिष्ठ नेता प्रेम गर्ग को पंचकूला से टिकट दिया है. पार्टी ने कालका, अंबाला शहर, मुलाना, शाहाबाद, पिहोवा, गुहला, पानीपत, जींद, फतेहाबाद, ऐलनाबाद, नलवा, लोहारू, बाढड़ा, दादरी, बवानी खेड़ा, कोसली, फरीदाबाद एनआईटी और बढ़कल सीट से भी अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए.आम आदमी पार्टी अब तक कुल 89 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है.

किसको कहां से मिला टिकट ?

आप ने ऐलनाबाद से मनीष अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने अपने वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला को इसी सीट से चुनाव मैदान में उतारा है.पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, ओपी गुज्जर कालका से, वजीर सिंह ढांडा जींद से, कमल बिसला फतेहाबाद से, गीता श्योराण लोहारू से, ओपी वर्मा बड़खल से और हिम्मत यादव कोसली से चुनाव लड़ेंगे.

बता दें कि अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी ने पूर्व में 70 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. बुधवार को आप ने विधानसभा चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों के नाम जारी किए, जिसमें जुलाना से पूर्व पहलवान कविता दलाल को कांग्रेस की विनेश फोगाट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के योगेश बैरागी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा गया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular