Saturday, November 14, 2026
HomeLatest Newsभारतीय वायुसेना के फाइटर एयरक्राफ्ट से पोकरण में गिरी बम जैसी चीज,...

भारतीय वायुसेना के फाइटर एयरक्राफ्ट से पोकरण में गिरी बम जैसी चीज, धमाके से गूंज उठा इलाका, जानमाल का कोई नुकसान नहीं

राजस्थान में जैसलमेर जिले के पोकरण इलाके में बुधवार को भारतीय वायु सेना के एक लड़ाकू विमान से बम जैसी चीज गिरने से धमाका हो गया. वायुसेना ने कहा कि यह घटना सुनसान इलाके में हुई और जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ.

इंडियन एयरफोर्स ने एक्स पर दी ये जानकारी

उसने एक्स पर पोस्ट किया, लिखा-”आज तकनीकी खराबी के कारण पोकरण फायरिंग रेंज के पास भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान से एक एयर स्टोर अनजाने में बाहर आ गया.”उसने कहा कि इस घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं.जान-माल के किसी नुकसान की खबर नहीं है.

1 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी विस्फोट की आवाज

रामदेवरा थाने के पुलिस उपनिरीक्षक शंकर लाल ने बताया कि गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर कुछ लोगों ने जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे. उनके अनुसार वहां किसी वस्तु के टुकड़े पड़े हुए थे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image