Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsDelhi School Bomb Threat : दिल्ली के 5 स्कूलों को मिली परिसर...

Delhi School Bomb Threat : दिल्ली के 5 स्कूलों को मिली परिसर में बम होने की धमकी,पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर,जानें पूरी डिटेल्स

नई दिल्ली,दिल्ली के 5 विद्यालयों को बुधवार सुबह परिसर में बम रखा होने की धमकी मिलने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई.पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मयूर विहार इलाके में स्थित मदर मैरी स्कूल, द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, चाणक्यपुरी के संस्कृति स्कूल, वसंत कुंज के दिल्ली पब्लिक स्कूल और साकेत स्थित एमिटी स्कूल को ईमेल के जरिये परिसर में बम रखे होने की धमकी दी गई.

5 विद्यालयों को कराया गया खाली

उन्होंने बताया कि सभी 5 विद्यालयों को खाली करा लिया गया और स्थानीय पुलिस को ईमेल के बारे में जानकारी दे दी गई,पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बम का पता लगाने वाली टीम, बम निरोधक दस्ता और दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों को स्कूल भेजा गया है और तलाशी अभियान जारी है,

पुलिस ने मामले पर क्या कहा ?

एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि और भी विद्यालयों को इस तरह का धमकी भरा ई-मेल मिला है और संदेह है कि इन सबके पीछे एक ही व्यक्ति का हाथ है.दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ समेत सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image