Wednesday, July 3, 2024
Homeताजा खबरहरियाणा में सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत...

हरियाणा में सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत…

चंडीगढ़। हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को तड़के एक ट्रक ने पिकअप जीप को टक्कर मार दी, जिससे 4 प्रवासी मजदूरों सहित 5 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए चारों प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। जिले के खरखौदा पुलिस थाना के प्रभारी सुनील कुमार ने फोन पर बताया घटना में 4 प्रवासी मजदूरों सहित 5 लोगों की मौत हुई है।  घायलों को रोहतक के पीजीआईएमएस अस्पताल में रेफर किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश से मजदूर धान की कटाई के लिए झज्जर जा रहे थे।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments