Tuesday, October 27, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentAchyut Potdar Death: नहीं रहे 3 इडियट्स के 'प्रोफेसर' अच्युत पोद्दार, 91...

Achyut Potdar Death: नहीं रहे 3 इडियट्स के ‘प्रोफेसर’ अच्युत पोद्दार, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, एक डॉयलाग के कारण हुए थे काफी फेमस

Achyut Potdar Death: दिग्गज अभिनेता अच्युत पोद्दार ने 91 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्होंने ‘भारत की खोज’, ‘वागले की दुनिया’ जैसे टीवी शो और ‘3 इडियट्स’ जैसी यादगार फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा से अमिट छाप छोड़ी।

Achyut Potdar Death: ‘भारत की खोज’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे टीवी शो और ‘3 इडियट्स’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले बुजुर्ग अभिनेता अच्युत पोद्दार का सोमवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 91 साल के थे.

कई फिल्मों में निभाई अविस्मरणीय भूमिका

अभिनेता अच्युत पोद्दार को कल शाम करीब 4 बजे जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एक सूत्र ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पोद्दार ने ‘‘दबंग 2’’ और ‘‘फेरारी की सवारी’’ जैसी प्रतिष्ठित फिल्मों में सहायक लेकिन अविस्मरणीय भूमिकाएं निभाईं.

3 इडियट्स के इस डायलॉग के कारण हुए थे फेमस

राजकुमार हिरानी की ‘3 इडियट्स’ (2019) में एक प्रोफेसर की उनकी संक्षिप्त भूमिका और उनका संवाद ‘कहना क्या चाहते हो’ आमिर खान अभिनीत फिल्म के प्रशंसकों के पसंदीदा क्षणों में से एक बन गया और मीम्स के माध्यम से इसे कई बार दोहराया गया है.

ये भी पढ़ें: Vice President Election: बी. सुदर्शन रेड्डी होंगे विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया ऐलान

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image