Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsOdisha Fire: पुरी में भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा उत्सव के दौरान...

Odisha Fire: पुरी में भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में धमाका, 15 लोग झुलसे,CM नवीन पटनायक ने हादसे पर जताया दुख

पुरी, ओडिशा के पुरी में बुधवार रात भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट होने से 15 लोग झुलस गए.पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय सैकड़ों लोग अनुष्ठान देखने के लिए नरेन्द्र पुष्करिणी सरोवर के तट पर एकत्र हुए थे.श्रद्धालुओं का एक समूह इस अवसर पर आतिशबाजी कर रहा रहा था तभी एक चिंगारी पटाखों के ढेर पर गिरी और उसमें धमाका हो गया.

खुद को बचाने के लिए जलाशय में कूदे लोग

पुलिस ने बताया कि जलते हुए पटाखे मौके पर एकत्रित लोगों पर गिरे और उनमें से कुछ लोग खुद को बचाने के लिए जलाशय में कूद गए.एक चिकित्सक ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से 4 की हालत गंभीर है.

CM नवीन पटनायक ने जताया दुख

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि इलाज का खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किया जाएगा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image