Wednesday, June 24, 2026
HomeIndiaएलन मस्क के निशाने पर भारतवंशी खन्ना, 'लुटेरा' टिप्पणी के पीछे क्या...

एलन मस्क के निशाने पर भारतवंशी खन्ना, ‘लुटेरा’ टिप्पणी के पीछे क्या है असली वजह?

नई दिल्ली। अमेरिका में अरबपति कारोबारी एलन मस्क और डेमोक्रेटिक कांग्रेसमैन सांसद रो खन्ना के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई है। विवाद का मुख्य मुद्दा सरकारी दक्षता विभाग (DOGE), वेल्थ टैक्स और USAID के बजट में कटौती को लेकर है। रो खन्ना ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में DOGE में मस्क की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी खर्चों में कटौती के फैसलों का असर आम लोगों पर पड़ा है और इसके लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि USAID में बदलावों से दुनियाभर में जरूरतमंद लोगों को नुकसान पहुंचा है।

खन्ना ने कहा कि भविष्य में सत्ता परिवर्तन होने पर इन फैसलों की जांच होनी चाहिए और मस्क को अपने फैसलों का जवाब देना पड़ सकता है। उन्होंने DOGE की नीतियों और USAID फंडिंग में कटौती को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

मस्क ने किया पलटवार

रो खन्ना के आरोपों के बाद एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके दावों को खारिज किया। मस्क ने खन्ना पर निशाना साधते हुए उन्हें “रो द रॉबर” कहकर संबोधित किया। मस्क ने USAID से जुड़े आरोपों को भी गलत बताया। उनका कहना है कि DOGE का उद्देश्य केवल यह सुनिश्चित करना था कि सरकारी फंड का सही इस्तेमाल हो रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि सहायता कार्यक्रमों की निगरानी करना जरूरी है ताकि किसी भी तरह की अनियमितता को रोका जा सके।

खन्ना ने दी बहस की चुनौती

विवाद के बीच रो खन्ना ने एलन मस्क को सार्वजनिक बहस की चुनौती दी है। एक इंटरव्यू में खन्ना ने कहा कि अगर मस्क स्वतंत्र विचार-विमर्श में विश्वास रखते हैं तो उन्हें DOGE, वेल्थ टैक्स और सरकारी नीतियों पर खुली बहस करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बहस किसी भी बड़े मंच, टीवी चैनल या विश्वविद्यालय में हो सकती है और दोनों पक्ष अपने विचार रख सकते हैं।

फिलहाल दोनों नेताओं के बीच यह राजनीतिक टकराव अमेरिका में सरकारी खर्च, सामाजिक योजनाओं और आर्थिक नीतियों को लेकर जारी व्यापक बहस का हिस्सा बन गया है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image