Thursday, April 2, 2026
HomeCrime NewsJaipur Murder Case : युवक की हत्या कर प्लास्टिक के कट्टे में...

Jaipur Murder Case : युवक की हत्या कर प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर शव खाली प्लॉट में फैका, केमिकल डाल कर लगाई आग

करधनी थाना इलाके में अज्ञात बदमाशों ने 34 वर्षीय युवक की हत्या कर शव को प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर खाली प्लॉट में फेंक दिया। पहचान छिपाने के लिए ज्वलनशील केमिकल डालकर शव को जलाने की कोशिश की गई, लेकिन वह पूरी तरह नहीं जल पाया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी शेख सहान के रूप में हुई।

रिपोर्टर : मनोज अवस्थी

Jaipur Murder Case : जयपुर। करधनी थाना इलाके में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर उसके शव को प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर खाली प्लॉट में ले जाकर फैंक दिया और शिनाख्त नहीं होने के कारण केमिकल डालकर आग लगा कर जला दिया। लेकिन शव पूरा नहीं जल पाया और आग बुझ गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने अर्द्धजला युवक का शव पड़ा देख मामले की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड टीम की मदद से घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाकर शव को कांवटिया अस्पताल के मुर्दाघर में भिजवाया। जहां से पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी।

जन्मदिन के दिन हुई मौत

एडि.डीसीपी (वेस्ट) राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे पुलिस कंट्रोल रुम को स्थानीय लोगों ने खाली प्लॉट में अर्द्धजला युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने निवारू पुलिया से कुछ ही दूरी पर एक खाली प्लॉट से युवक का अर्द्धजला शव बरामद किया। पुलिस ने घटना स्थल से एफएसएल टीम व डॉग स्क्वायड टीम की सहायता से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। प्रारम्भिक जांच में पुलिस का मानना है कि युवक की किसी दूसरी जगह हत्या की गई, जिसके बाद प्लास्टिक के एक बड़े कट्टे में शव को बांधकर देर रात यहां फेंककर ठिकाने लगाया गया।

मृतक की पहचान छिपाने के लिए उसके मुंह और शरीर पर किसी ज्वलनशील केमिकल को डालकर आग लगाई गई है। पुलिस ने शुमशुदगी के आधार पर मृतक की शिनाख्त शेख सहान (34) निवासी मालदा वेस्ट बंगाल के रुप में की है। मृतक खोरा बीसल इलाके के रिद्धी-सिद्धी नगर में परिवार के साथ रहकर मजदूरी का काम करता था। बुधवार रात को वह परिवार को वेस्ट बंगाल जाने की कहकर निकला था। किसी प्रकार का कॉन्टैक्ट नहीं हो पाने के कारण उसकी पत्नी खोरा बीसल थाने में गुरुवार सुबह उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाने पहुंची थी। गुरुवार को उसका जन्मदिन था, उसी दिन ही उसकी हत्या कर दी गई।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular