Wednesday, July 3, 2024
Homeजेआईजे स्पेशलWorld Sight Day: अनमोल आंखों को स्ट्रांग बनाएं ऐसे

World Sight Day: अनमोल आंखों को स्ट्रांग बनाएं ऐसे

साइंटिफिक जर्नल फूड एंड फंक्शन में प्रकाशित शोध में सामने आई जानकारी

दुनियाभर में हर साल 12 अक्टूबर को वर्ल्ड साइट डे यानी विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है। यह खास दिन प्रतिवर्ष अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य अंधापन और दृष्टि बाधित लोगों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। हर साल यह दिन एक थीम के साथ मनाया जाता है और इस साल यह थीम है ‘काम करते समय अपनी आंखों से प्यार करें।’

इसलिए बढ़ी चिंता

दरअसल, पिछले कुछ सालों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का स्क्रीन टाइम बढ़ा है। मोबाइल और इंटरनेट की सुविधा में इसमें और भी इजाफा किया है। ऐसे में अब कम उम्र में ही लोगों की आंखें कमजोर हो रही हैं। यही कारण है कि इस ओर ध्यान देना बेहद जरूरी है। साइंटिफिक जर्नल फूड एंड फंक्शन में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आहार का पौष्टिक होना आवश्यक है। अपनी डाइट में अंगूर शामिल करना भी काफी फायदेमंद हो सकता है। अंगूर आंखों के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। शोध के अनुसार नियमित रूप से अंगूर का सेवन करने से दृष्टि से संबंधित लाभ मिल सकते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार जिन लोगों ने चार महीने तक रोजाना डेढ़ कप अंगूर खाया, उनकी आंखों के स्वास्थ्य में अधिक सुधार हुआ। ये आंखों की कई बीमारियों के खतरे को भी कम कर देता है। इसी के साथ अपने डाइट में हरी सब्जियों और गाजर, टमाटर आदि को जरूर शामिल करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments