WI vs ZIM World Cup 2026 : मुंबई। टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण के चौथे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।
कैरेबियाई टीम की ओर से शिमरोन हेटमायर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 85 रन बनाए और सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर नया रिकॉर्ड बना दिया। वे टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले कैरेबियाई बल्लेबाज बन गए।
इसके अलावा रोवमन पॉवेल ने 59 रन की अहम पारी खेली, जबकि रोमारियो शेफर्ड 21 रन बनाकर आउट हुए। गेंदबाजी में जिम्बाब्वे के रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी ने महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। पावरप्ले में शाई होप जल्दी आउट हो गए, लेकिन इसके बाद मध्यक्रम की आक्रामक बल्लेबाजी ने वेस्टइंडीज को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया।




