Budget Highlights 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश किया, जिसमें कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं. बजट के बाद आम लोगों में यह जानने की उत्सुकता है कि कौन-सी चीजें सस्ती होंगी और किन पर खर्च बढ़ेगा. ऐसे में हम आपको उन वस्तुओं के बारे में बताएंगे, जिनके सस्ते होने से आम आदमी की जेब को राहत मिलेगी, साथ ही उन चीजों की भी जानकारी देंगे, जिन्हें खरीदने के लिए अब ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे.
स्मार्टफोन, टीवी और इलेक्ट्रॉनिक्स होंगे सस्ते( Smartphones, TVs and Electronic Goods Prices)
मोबाइल के पुर्जों (कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी) पर ड्यूटी घटने से मेक इन इंडिया मोबाइल और टीवी सस्ते हुए हैं। इसके अलावा एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर जैसे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर भी राहत मिली है।
दवाओं पर सरकार ने दी राहत(Cancer and Diabetes Treatment)
बजट में घोषणा की गई है कि डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां सस्ती की जाएंगी। इससे लाखों मरीजों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होने की उम्मीद है।
इलेक्ट्रिक वाहन होंगे सस्ते(Affordable Electric Vehicles)
बजट में सरकार ने लिथियम-आयन बैटरी बनाने में यूज होने वाले कच्चे माल पर सीमा शुल्क में कटौती की गई है. जिससे इलेक्ट्रिक कारें, इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स और बैटरी सस्ती होंगी.
सोलर और ग्रीन एनर्जी प्रोडक्ट्स(Solar Power Equipment and Green Energy Products in Budget 2026)
बजट में सोलर पैनल बनाने वाले कंपोनेंट्स और सोलर सेल पर शुल्क घटाया गया है. इससे घरों पर सोलर प्लांट लगवाना और सोलर लाइट खरीदना सस्ता हो जाएगा.
खेल इक्विपमेंट्स होंगे सस्ते(Sports Gear Prices)
बजट में खेल इक्विपमेंट्स को किफायती बनाने का प्रस्ताव किया गया है. जिससे खेल-कूद के सामान सस्ते होंगे. जिसका सीधा फायदा युवाओं को खिलाड़ियों को मिलेगा.





