Saturday, March 28, 2026
HomePush NotificationWest Asia Crisis: ईरान युद्ध के बीच कूटनीतिक हलचल तेज, पाकिस्तान ने...

West Asia Crisis: ईरान युद्ध के बीच कूटनीतिक हलचल तेज, पाकिस्तान ने सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्त्र के विदेश मंत्रियों को इस्लामाबाद बुलाया

ईरान से जुड़े युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़े संकट पर चर्चा के लिए इशाक डार ने सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों को इस्लामाबाद बुलाया है। वे क्षेत्रीय तनाव कम करने और सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। इस दौरान तीनों नेता प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मिलेंगे। पहले यह बैठक तुर्किये में प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में इसे इस्लामाबाद में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

Iran-Israel War : इस्लामाबाद। ईरान के साथ जारी युद्ध की वजह से पश्चिम एशिया में उत्पन्न संकट पर चर्चा करने के लिए पाकिस्तान ने सऊदी अरब, मिस्र और तुर्किये के विदेश मंत्रियों का आमंत्रित किया है। विदेश विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। विदेश कार्यालय ने बताया कि पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के निमंत्रण पर सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद, तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान और मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलट्टी रविवार और सोमवार को इस्लामाबाद का दौरा करेंगे।

बयान के मुताबिक इस यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री ‘‘क्षेत्र में तनाव कम करने के प्रयासों सहित कई मुद्दों पर गहन चर्चा करेंगे।’’ विदेश कार्यालय ने बताया कि तीनों देशों के विदेशमंत्री अपनी पाकिस्तान यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात करेंगे। बयान के मुताबिक पाकिस्तान ‘‘सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र जैसे मित्र देशों के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है, और यह यात्रा इन देशों के साथ पाकिस्तान के सहयोग और समन्वय को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी’’।

जियो न्यूज के मुतरबिक बैठक पहले तुर्किये में होनी थी, लेकिन डार की व्यस्तताओं के कारण उन्होंने नेताओं से इस्लामाबाद आने का अनुरोध किया। डार के हवाले खबर दी गई, ‘‘ बैठक तुर्किये में होनी थी, लेकिन मेरी व्यस्तता के कारण, मैंने अपने भाइयों से अनुरोध किया कि वे कल (रविवार) इस्लामाबाद में मिलें।’’

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular