Monday, February 23, 2026
HomePush NotificationVinod Jakhar बने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष, 2018 में राजस्थान यूनिवर्सिटी चुनावों...

Vinod Jakhar बने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष, 2018 में राजस्थान यूनिवर्सिटी चुनावों में एनएसयूआई से बागी होकर लड़ा था चुनाव

NSUI National President Vinod Jakhar : कांग्रेस ने अपनी छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर विनोद जाखड़ की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है.

NSUI National President Vinod Jakhar: कांग्रेस ने अपनी छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर विनोद जाखड़ की नियुक्ति की है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है.

पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल द्वारा जारी रिलीज के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जाखड़ को यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने इस पद पर वरूण चौधरी का स्थान लिया है।

पिछले दिनों हुए थे NSUI अध्यक्ष पद के लिए इंटरव्यू

पिछले दिनों कांग्रेस नेतृत्व ने NSUI अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदारों का साक्षात्कार लिया था, जिसके बाद जाखड़ के नाम पर सहमति बनी। संगठन में उनके अनुभव और छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है.

राजस्थान इकाई में निभा रहे थे अध्यक्ष की जिम्मेदारी

विनोद जाखड़ अब तक NSUI की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे. वह राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और लंबे समय से छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में निकली बंपर पदों पर वैकेंसी, बिना लिखित परीक्षा, इंटरव्यू के होगा चयन, जानें डिटेल्स

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular