Thursday, March 26, 2026
HomePush NotificationVijay Mallya RCB Sale : 16,500 करोड़ में RCB के बिकते ही...

Vijay Mallya RCB Sale : 16,500 करोड़ में RCB के बिकते ही आ गया विजय माल्या का बयान, कहा- तब लोग मुझ पर हंसे थे

आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के शुरुआती मालिक विजय माल्या ने टीम के लगभग 18,776 करोड़ रुपये में बिकने पर आलोचकों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि 2008 में 450 करोड़ रुपये में टीम खरीदने पर लोग इसे अहंकार का सौदा बताते थे। अब यूनाइटेड स्पिरिट्स ने टीम को आदित्य बिड़ला समूह समेत निवेशकों को बेच दिया है। माल्या ने कहा कि टीम का नाम उनके रॉयल चैलेंज ब्रांड को बढ़ाने के उद्देश्य से रखा गया था।

Vijay Mallya RCB Sale : नई दिल्ली। आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के शुरुआती मालिक और भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने इस क्रिकेट टीम के लगभग 18,776 करोड़ रुपये (करीब 2 अरब डॉलर) में बिकने पर उन आलोचकों पर तंज कसा है, जिन्होंने कभी इस निवेश को महज एक दिखावा या ‘अहंकार की संतुष्टि के लिए किया गया सौदा’ बताया था।

यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) ने आरसीबी को आदित्य बिड़ला समूह, द टाइम्स ऑफ इंडिया, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन जैसे खरीदारों के एक समूह को करीब 16,500 करोड़ रुपये के नकद सौदे में बेचा है। महिला प्रीमियर लीग के भुगतान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कमीशन को मिलाकर इस सौदे की कुल कीमत लगभग 18,776 करोड़ रुपये (2 अरब डॉलर) तक पहुंच जाती है।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी एक पोस्ट में माल्या ने दावा किया कि जब साल 2008 में इस टीम को 450 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, तब लोग उस पर हंसते थे। कारोबारी ने अपनी सफाई में कहा कि इस कथित ‘सनक’ के पीछे का असली मकसद ‘रॉयल चैलेंज’ ब्रांड को खड़ा करना था, इसीलिए टीम का नाम आरसीबी रखा गया था।

माल्या ने कहा कि आज इस निवेश की कीमत 16,500 करोड़ रुपये से भी अधिक हो गई है। कारोबारी ने नए मालिकों को ‘शुभकामनाएं’ देते हुए याद दिलाया कि विराट कोहली जैसे खिलाड़ी को चुनने का फैसला भी उसी का था, जो आज दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। माल्या भारतीय बैंकों का 9,000 करोड़ रुपये का कर्ज न चुकाने के मामले में भारत में वांछित है और भारत ब्रिटेन से माल्या के प्रत्यर्पण का प्रयास कर रहा है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular