Wednesday, February 25, 2026
HomePush NotificationVijay Deverakonda Rashmika Wedding : विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना के साथ...

Vijay Deverakonda Rashmika Wedding : विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना के साथ ‘हल्दी’ समारोह की झलकियां साझा कीं

तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा ने अभिनेत्री रश्मिका मंदाना संग अपनी शादी से पहले हल्दी समारोह की झलकियां साझा कीं। उदयपुर के एक लग्जरी होटल में दोनों विवाह बंधन में बंधेंगे। समारोह की तैयारियां भव्य हैं और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सात साल तक डेटिंग के बाद इस जोड़े ने हाल ही में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।

Vijay Deverakonda Rashmika Wedding : उदयपुर। तेलुगु फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा ने बुधवार को अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ अपनी शादी से पहले हल्दी समारोह की झलकियां साझा की। उदयपुर के बाहरी इलाके में स्थित एक लक्जरी होटल में बृहस्पतिवार को दोनों कलाकार शादी के बंधन में बंध जाएंगे। विवाह से जुड़ी रस्में पिछले दो दिनों से जारी हैं। विजय ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से प्रशंसकों को हल्दी समारोह की भव्य तैयारियों की एक झलक दिखाई। इन दृश्यों में एक गोलाकार बाहरी स्थान दिख रहा है, जिसके केंद्र में दूल्हा और दुल्हन के लिए लकड़ी के दो छोटे स्टूल रखे गए हैं और इस पूरे क्षेत्र को पीले और नारंगी गेंदे के फूलों की पंखुड़ियों वाली टोकरियों से घेरा गया है।

एक अन्य स्टोरी में, अभिनेता ने फूलों के आकार के व्यक्तिगत ‘नेम प्लेकार्ड’ की तस्वीर साझा की। इनमें से एक पर रश्मिका का उपनाम ‘रुशी’ और दूसरे पर ‘विजय’ लिखा है। होटल में विवाह समारोहों के लिए परिवार के सदस्य और करीबी मेहमान पहुंच चुके हैं। होटल और उसके आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। समारोह के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निजी बाउंसरों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। इस शादी की तस्वीरों और वीडियो को लीक होने से रोकने के लिए ड्रोन के इस्तेमाल पर भी पाबंदी लगाई गई है।

‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में साथ काम करने वाले इस जोड़े ने सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया है लेकिन हाल ही में अपने रिश्ते की सार्वजनिक रूप से पुष्टि की। देवरकोंडा ने ‘अर्जुन रेड्डी’ सहित कई सफल तेलुगु फिल्मों में काम किया है। वहीं, मंदाना तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं, जिन्हें ‘गीता गोविंदम’, ‘पुष्पा: द राइज’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों से व्यापक पहचान मिली है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular