Saturday, July 6, 2024
Homeभारतऐतिहासिक उपलब्धि भारत के उत्थान का संकेत : उपराष्ट्रपति धनखड़

ऐतिहासिक उपलब्धि भारत के उत्थान का संकेत : उपराष्ट्रपति धनखड़

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग भारत के उत्थान का संकेत देने वाली एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसरो ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस लैंडर मॉड्यूल की ‘सॉफ्ट लैंडिग’ कराने में सफलता हासिल की। भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर यह चांद की सतह पर उतरा।

इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का पहला देश तथा चांद की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर उपराष्ट्रपति कार्यालय ने धनखड़ के हवाले से ‘एक्स’ पर कहा,‘यह भारत के उत्थान का संकेत देने वाली एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस मिशन से जुड़े सभी लोगों और देश के दूरदर्शी नेतृत्व को बधाई।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments