Wednesday, July 22, 2026
HomeLatest Newsअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, होर्मुज में हमला...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, होर्मुज में हमला हुआ तो पुल और बिजली संयंत्रों पर बरसेंगे बम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी जहाज पर हमला करेगा तो अमेरिका हर बार उसके पुल या बिजली संयंत्र को निशाना बनाएगा।

US Iran Conflict : दुबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी जहाज पर हमला करता है, तो अमेरिका हर बार उसके एक पुल या बिजली संयंत्र को नष्ट कर देगा।

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा, अब से जब भी ईरान होर्मुज स्ट्रेट में किसी जहाज पर फायरिंग करता है, चाहे वह मिसाइल, रॉकेट, ड्रोन या किसी अन्य उपकरण या हथियार से हो, संयुक्त राज्य अमेरिका बमबारी करेगा और एक पुल या बिजली संयंत्र को तबाह कर देगा। इसमें तेहरान की राजधानी के बगल में या उसके अंदर स्थित पुल या बिजली संयंत्र भी शामिल हैं।

बीते दिन भी अमेरिका ने ईरान पर हमला किया था। चाबहार से लेकर  बंदर अब्बास और केशम द्वीप में भी कई धमाके हुए। मंगलवार, 21 जुलाई को एक ब्रिटिश समुद्री एजेंसी ने बताया कि ओमान के तट पर एक टैंकर पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल (मिसाइल या ड्रोन) पर हमला हुआ।

ईरान ने कुवैत में अमेरिकी बेस पर मिसाइल हमला करने का भी दावा किया। पेंटागन ने माना है कि 3 सैनिकों की मौत के अलावा दो हफ्तों में करीब 100 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। अमेरिका रक्षा विभाग ने माना कि ईरान के साथ युद्ध में अब तक अरबों रूपये फूंके जा चुके हैं। 

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image