Wednesday, March 25, 2026
HomePush NotificationIran Israel US War: ईरानी सेना ने उड़ाया ट्रंप के दावों का...

Iran Israel US War: ईरानी सेना ने उड़ाया ट्रंप के दावों का मजाक,’अमेरिका खुद से ही बातचीत कर रहा’

Iran Israel US War: ईरान ने ट्रंप के बातचीत के दावे को खारिज करते हुए उसका मजाक उड़ाया है। ईरानी सेना प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका “खुद से ही बातचीत” कर रहा है और अपनी हार को समझौते का नाम न दे। ईरान ने साफ किया कि वह सीजफायर या समझौते के लिए तैयार नहीं है और उसका रुख नहीं बदलेगा, जिससे शांति की संभावना और कमजोर होती दिख रही है।

Iran Israel US War: ईरान की सेना के प्रवक्ता ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे का मखौल उड़ाया जिसमें उन्होंने ईरान के साथ सार्थक और अच्छी बातचीत होने का दावा किया था. साथ ही ईरान की ओर से सीजफायर की बात को भी पूरी तरह खारिज कर दिया है. जिससे अब यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या अमेरिका द्वारा प्रस्तावित 15 सूत्रीय योजना के सफल होने की कोई संभावना है.

‘अमेरिका खुद से ही बातचीत कर रहा है’

ईरान की नियमित सेना और अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड की संयुक्त रूप से कमान संभालने वाले ‘खातम अल-अन्बिया सेंट्रल हेडक्वार्टर’ के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम जुल्फागारी ने यह बयान पहले से रिकॉर्ड वीडियो के जरिए दिया. उन्होंने ट्रंप का इसमें ट्रंप का जमकर मजाक उड़ाया. जुल्फागारी ने इस बात का संकेत दिया कि कोई बातचीत नहीं हो रही. ‘क्या आपके आंतरिक मतभेद इस हद तक पहुंच गए हैं कि आप खुद से ही बातचीत कर रहे हैं?.’

‘हम आप जैसे लोगों के साथ कभी समझौता नहीं करेंगे’

जुल्फागारी ने दो टूक शब्दों में कहा कि ईरान का रुख शुरू से ही स्पष्ट रहा है जो बदलने वाला नहीं है. पहले दिन से ही हमारी पहली और आखिरी बात यही रही है और यही रहेगी, हम आप जैसे लोगों के साथ कभी समझौता नहीं करेंगे. न अब करेंगे और न कभी करेंगे.

‘अपनी हार को समझौते का नाम मत दीजिए’

ईरानी सैन्य प्रवक्ता जुल्फागारी ने आगे कहा, ‘जिस रणनीतिक ताकत की बात आप किया करते थे, वह अब रणनीतिक विफलता में बदल गई है. उन्होंने कहा, ‘जो देश खुद को वैश्विक महाशक्ति कहता है, अगर संभव होता तो वह इस संकट से अब तक निकल चुका होता. अपनी हार को समझौते का नाम मत दीजिए। खोखले वादों का आपका दौर अब समाप्त हो चुका है.’

ये भी पढ़ें: Iran Israel US War: ट्रंप के बातचीत के दावों के बीच हमले जारी, ईरान ने इजराइल, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन पर दागी मिसाइलें


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular