Iran US Ceasefire: अमेरिका और ईरान में चल रहे सीजफायर के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल अमेरिका का एक अत्याधुनिक और बेहद महंगा ड्रोन अचानक रडार से गायब हो गया. फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Flightradar24 के अनुसार, यह ड्रोन करीब 3 घंटे तक फारस की खाड़ी और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ऊपर निगरानी कर रहा था. इसके बाद जब यह इटली के सिगोनेला बेस लौट रहा था, तभी अचानक ड्रोन ने अपना रास्ता थोड़ा ईरान की ओर मोड़ा और उसी दौरान 7700 कोड भेजा जो आमतौर पर इमरजेंसी की स्थिति का संकेत होता है. इसके कुछ ही देर बाद तेजी से नीचे गिरने लगा. इसके बाद वह रडार से पूरी तरह गायब हो गया. अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ड्रोन तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ या उसे मार गिराया गया.
U.S. Navy MQ‑4C Triton squawks emergency, plunges over Persian Gulf before disappearing from radar cause unclear
— Washington Eye (@washington_EY) April 9, 2026
An MQ‑4C high‑altitude surveillance drone abruptly transmitted a 7700 emergency code and lost altitude before vanishing from public tracking data over the Strait of… pic.twitter.com/mu0RaTDH87
सीजफायर के बीच बढ़ी चिंता
यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब 2 दिन पहले ही अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर लागू हुआ था. ऐसे में इस तरह की घटना से दोनों देशों के बीच अविश्वास और तनाव फिर बढ़ सकता है. इस ड्रोन के अचानक गायब होने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
MQ-4C Triton की ये बातें इसे बनाती है खास
MQ-4C Triton ड्रोन दुनिया के सबसे एडवांस और महंगे निगरानी ड्रोन में से एक माना जाता है. हाल ही में इसके गायब होने की खबर के बाद यह फिर चर्चा में आ गया है. इसकी कीमत करीब 200 मिलियन डॉलर (लगभग 1800 करोड़ ) बताई जाती है. यह हाई-एंड सर्विलांस (निगरानी) ड्रोन है, जिसे खास तौर पर समुद्री इलाकों के लिए डिजाइन किया गया है. इसकी खास बात है कि यह 24 घंटे से ज्यादा तक लगातार उड़ान भर सकता है. यह 50 हजार फीट से ज्यादा ऊंपाई पर उड़ता है. इसकी रेंज लगभग 7,400 नॉटिकल मील है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के कैंसर वाले बयान पर आग बबूला हुआ इजरायल, पीएम नेतन्याहू बोले- बर्दाश्त नहीं करूंगा



