Saturday, March 14, 2026
HomePush NotificationUS Iran Israel War: अमेरिका ने खर्ग द्वीप पर किया बड़ा हमला,...

US Iran Israel War: अमेरिका ने खर्ग द्वीप पर किया बड़ा हमला, जानें ईरान के लिए ये कितना महत्वपूर्ण

US Iran Israel War: डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि US ने Kharg Island पर स्थित सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला किया है। यह द्वीप Iran के तेल निर्यात का प्रमुख केंद्र माना जाता है। ट्रंप ने कहा कि कार्रवाई चेतावनी के तौर पर की गई है और यदि ईरान Strait of Hormuz में जहाजों की आवाजाही बाधित करता है तो अमेरिका और कड़ा कदम उठा सकता है।

US Iran Israel War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान के तेल नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण खर्ग द्वीप पर स्थित सैन्य ठिकानों पर शुक्रवार को बड़ा हमला किया. उन्होंने बताया कि अमेरिकी सेना ने द्वीप पर स्थित ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है. इसी द्वीप पर ईरान के तेल निर्यात का मुख्य टर्मिनल स्थित है.

इसके साथ ही ट्रंप ने चेतावनी दी कि द्वीप के तेल बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाया जा सकता है. इससे ठीक एक दिन पहले ईरानी संसद के अध्यक्ष ने कहा था कि यदि ऐसा हमला किया गया तो ईरान की ओर से और भी बड़े स्तर की जवाबी कार्रवाई की जाएगी.

अमेरिका ने ऑयल फैसिलिटी को क्यों नहीं बनाया निशाना ?

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने खर्ग द्वीप पर मौजूद तेल से जुड़े बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने नहीं बनाया गया. उनके मुताबिक यह फैसला सोच-समझकर लिया गया था. उन्होंने ने स्पष्ट किया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य ईरान के तेल निर्यात को पूरी तरह बंद करना नहीं था, बल्कि उसे चेतावनी देना था. ट्रंप यह भी कहा कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के संचालन में बाधा डालता है, तो अमेरिका अपना रुख बदल सकता है.

खर्ग द्वीप क्यों महत्वपूर्ण ?

खर्ग द्वीप ईरान के उत्तरी फारस की खाड़ी में स्थित है और देश के कच्चे तेल के लगभग 90 प्रतिशत निर्यात का प्रमुख केंद्र माना जाता है. यह होर्मुज जलडमरूमध्य से करीब 483 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है और ईरान की मुख्य भूमि से लगभग 24 किलोमीटर दूर है. CNBC की रिपोर्ट के अनुसार, इस द्वीप पर प्रतिदिन करीब 70 लाख बैरल तेल लोड करने की क्षमता मौजूद है, जिससे यह ईरान के ऊर्जा निर्यात के लिए बेहद महत्वपूर्ण केंद्र बन जाता है.

ईरान के इजरायल, खाड़ी देशों पर हमले जारी

उधर ईरान ने इजराइल और पड़ोसी खाड़ी देशों पर व्यापक मिसाइल और ड्रोन हमले जारी रखे हैं और होर्मुज जलडमरूमध्य को बाधित कर दिया है. होर्मुज जलडमरुमध्य मार्ग से दुनिया के तेल व्यापार का पांचवां हिस्सा गुजरता है। वहीं, अमेरिकी और इजराइली युद्धक विमान समूचे ईरान में सैन्य और अन्य लक्ष्यों पर बमबारी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Iran Attack On US Embassy: बगदाद में ईरान का बड़ा हमला, अमेरिका दूतावास को मिसाइल से बनाया निशाना, परिसर से उठता दिखा धुएं का गुबार

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular