US Attack On Isfahan: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर एक बड़ा हमला किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्ट्राइक ईरान के इस्फहान शहर में स्थित एक बड़े एम्युनिशन डिपो को निशाना बनाकर की गई, जहां भारी मात्रा में हथियार और सैन्य सामग्री रखी गई थी.
ट्रंप ने हमले का शेयर किया वीडियो
हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें लगातार बड़े धमाके दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में विस्फोट के बाद आसमान में नारंगी रंग की तेज रोशनी फैलती नजर आती है. हालांकि ट्रंप ने इस वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह फुटेज इस्फहान में हुए इसी ज्वॉइंट ऑपरेशन की है. जिस इलाके को निशाना बनाया गया वहां ईरान का बदर मिलिट्री एयरबेस भी मौजूद है.
ALERT: 🚨 Massive MUSHROOM LIKE EXPLOSION slams Iranian city of Isfahan.pic.twitter.com/t58TGJRHzR
— TRENDING ➞ 911 (@911NewsBreaks) March 31, 2026
बंकर बस्टर बमों का इस्तेमाल
द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला सोमवार रात को अंजाम दिया गया. इसमें करीब 2,000 पाउंड (लगभग 907 किलोग्राम) वजन के बंकर बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया. इन विशेष प्रकार के बम का इस्तेमाल मजबूत और भूमिगत ठिकानों को नष्ट करने के लिए किया जाता है.
एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि एम्युनिशन डिपो में बड़ी मात्रा में हथियार और सैन्य संसाधन मौजूद थे, जिन्हें इस हमले में टारगेट किया गया. स्ट्राइक के दौरान बड़ी संख्या में पेनेट्रेटर बमों का उपयोग किया गया, जिससे जमीन के नीचे बने ठिकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है.
ईरान ने हमले को लेकर नहीं दी जानकारी
हमले के बाद अब तक ईरान की ओर से नुकसान को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. हालांकि, इस कार्रवाई ने क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है और आने वाले दिनों में हालात और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है. माना जा रहा है कि यह हमला मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष को और तीव्र कर सकता है, जहां पहले से ही हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें: Iran War Today :’ अमेरिका जल्द ही अपने मकसद में सफल होने वाला है’, मार्को रुबियो का दावा



