Thursday, October 3, 2024
Homeतकनीक-शिक्षायूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें...

यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

नई दिल्ली।  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र 2023 जारी कर दिए है. जिन उम्मीदवारों ने सीएसई की प्री परीक्षा पास की थी अब वे मुख्य परीक्षा के लिए संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक साइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in से भी अपना प्रवेश पत्र जारी कर सकते हैं.

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज की मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर को किया जाएगा. दो शिफ्टों में आयोजित होने वाली यह परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर, 2023 तक रहेगी.

पहली शिफ्ट (सुबह 9 बजे से 12 बजे तक) दूसरी शिफ्ट (दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक)

15 सितंबर 2023       पेपर I (निबंध)                              कोई पेपर नहीं

16 सितंबर 2023       पेपर-II (सामान्य अध्ययन-I)             पेपर-III (सामान्य अध्ययन-II)

17 सितंबर 2023       पेपर-IV (सामान्य अध्ययन-III)         पेपर-V (सामान्य अध्ययन-IV)

23 सितंबर 2023       पेपर- ए (भारतीय भाषा)                  पेपर- बी (अंग्रेजी)

24 सितंबर 2023      पेपर-VI (वैकल्पिक विषय)             पेपर-VII (वैकल्पिक विषय पेपर-2)

संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको पहले यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाना होगा. उसके बाद होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद उम्मीदवार आवश्यक विवरण दर्ज कर सब्मिट पर क्लिक करें. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा. अब स्क्रीन पर जारी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा 2023 की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को आयोजित की गई थी और इसका परिणाम 12 जून को घोषित किया गया था. UPSC सीएसई 2023 के माध्यम से लगभग 1105 पदों रिक्तियां भरी जाएंगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments