Tuesday, April 22, 2025
HomePush NotificationUPSC CSE 2024 Result: यूपीएससी का रिजल्ट जारी, बेटियों ने मारी बाजी,...

UPSC CSE 2024 Result: यूपीएससी का रिजल्ट जारी, बेटियों ने मारी बाजी, शक्ति दुबे ने किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट

UPSC CSE 2024 Topper: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी हो गया है। शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया नंबर 1 रैंक हासिल की है, जबकि हर्षिता गोयल और डोंगरे अर्चित पराग क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। रिजल्ट यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है।

UPSC 2024 Topper List: संघ लोकसेवा आयोग (UPSC)ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है. शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल कर देशभर में टॉप किया है. दूसरा स्थान हर्षिता गोयल ने हासिल किया है. तीसरे नंबर पर डोंगरे अर्चित पराग रहे हैं. रिजल्ट यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है. इस वर्ष UPSC ने कुल 1009 अभ्यर्थियों का चयन किया है. इसमें सामान्य वर्ग के 335, EWS वर्ग से 109, OBC से 318, SC से 160 और ST वर्ग से 87 कैंडिडेट का चयन हुआ है. यूपीएससी द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का चयन करने के लिए प्रतिवर्ष 3 चरणों – प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार – में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित की जाती है.

UPSC 2024 Topper List: टॉप 10 में ये नाम शामिल

1. शक्ति दुबे

2. हर्षिता गोयल

3. डोंगरे अर्चित पराग

4. शाह मार्गी चिराग

5. आकाश गर्ग

6. कोमल पुनिया

7. आयुषी बंसल

8. राज कृष्ण झा

9. आदित्य विक्रम अग्रवाल

10. मयंक त्रिपाठी

शक्ति दुबे ने हासिल किया पहला स्थान

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम में शक्ति दुबे ने शीर्ष स्थान हासिल किया है. दुबे ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में स्नातक (विज्ञान स्नातक) किया है. आयोग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि दुबे ने राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की और शीर्ष स्थान प्राप्त किया.

हर्षिता गोयल ने दूसरा स्थान किया हासिल

एम.एस. विश्वविद्यालय बड़ौदा से बी.कॉम. स्नातक हर्षिता गोयल ने वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया.

डोंगरे अर्चित पराग तीसरे स्थान पर

डोंगरे अर्चित पराग ने वीआईटी, वेल्लोर से इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने वैकल्पिक विषय दर्शनशास्त्र के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया.

शाह मार्गी चिराग चौथे स्थान पर

शाह मार्गी चिराग ने समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर चौथा स्थान हासिल किया है. उन्होंने गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ‘बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग’ की डिग्री प्राप्त की है.

आकाश गर्ग पांचवे स्थान पर

कंप्यूटर विज्ञान में बी.टेक की डिग्री रखने वाले आकाश गर्ग ने वैकल्पिक विषय के रूप में समाजशास्त्र के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया है. उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली से इंजीनियरिंग की है.

शीर्ष 25 अभ्यर्थियों में 11 महिलाएं और 14 पुरुष शामिल हैं. UPSC ने कहा कि ये अभ्यर्थी देश के प्रमुख संस्थानों जैसे आईआईटी, एनआईटी, वीआईटी, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), दिल्ली विश्वविद्यालय और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग, मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य, चिकित्सा विज्ञान और वास्तुकला में स्नातक है.

UPSC CSE 2024 Final Result Download Link : इस लिंक पर क्लिक कर अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: CPCB Recruitment 2025: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कई पदों पर निकली वैकेंसी, इस तारीख से पहले कर दें अप्लाई, यहां जाने जरूरी डिटेल्स

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
समाचारों की दुनिया में सटीकता और निष्पक्षता के साथ नई कहानियों को प्रस्तुत करने वाला एक समर्पित लेखक। समाज को जागरूक और सूचित रखने के लिए प्रतिबद्ध।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments