Monday, February 23, 2026
HomePush NotificationUP Accident News: फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की...

UP Accident News: फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, दो घायल

फर्रुखाबाद के कादरी गेट थाना क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रक सड़क किनारे पलट गया।

UP Accident News: यूपी के फर्रुखाबाद जिले में इटावा-बरेली राजमार्ग पर भीषण हादसा हो गया. जहां ट्रक और कार की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात करीब 8 बजे कादरी गेट थाना क्षेत्र में भाऊपुर खुर्द के पास उस वक्त हुई जब फर्रुखाबाद से इटावा की ओर जा रहा ट्रक सामने से आ रही कार से टकरा गया.

कार के उड़े परखच्चे

पुलिस के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह कुछ दूर तक घिसटती चली गई, जबकि ट्रक भी सड़क किनारे पलट गया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और ट्रक में फंसे घायलों को बाहर निकाला. हादसे में ट्रक में सवार विराट और कार सवार मोहित की मौत हो गई.

घायलों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया

पुलिस ने बताया कि एक अन्य मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. इस भीषण हादसे में गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है औ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: Ishan Kishan Aditi Hundia: कौन हैं अदिति हुंडिया जो बनेंगी ईशान किशन की दुल्हन, धाकड़ बल्लेबाज की शादी को लेकर दादा का बड़ा खुलासा

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular