Friday, February 6, 2026
HomePush NotificationUnder-19 World Cup Final: भारत ने इंग्लैंड को दिया 412 रनों का...

Under-19 World Cup Final: भारत ने इंग्लैंड को दिया 412 रनों का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा तूफानी शतक

Under-19 World Cup Final : अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत और इंग्लैंड आमने-सामने हैं। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे खिताबी मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

भारतीय पारी के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में विस्फोटक 175 रन बनाए। 218.75 की शानदार स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के जड़े। वैभव को मैनी लुम्सडेन ने कैच आउट कराया।

अन्य बल्लेबाजों में आयुष म्हात्रे ने 53 रन और अभिज्ञान कुंडू ने 40 रन का योगदान दिया। वेदांत त्रिवेदी (32), विहान मल्होत्रा (30), आरएस अंबरीश (18), आरोन जॉर्ज (9) और खिलन पटेल (3) जल्दी पवेलियन लौट गए।

इंग्लैंड की ओर से जेम्स मीटो ने तीन विकेट चटकाए, जबकि एलेक्स ग्रीन को दो सफलताएं मिलीं। सेबेस्टियन मॉर्गन ने भी दो बल्लेबाजों को आउट किया। भारत के इस विशाल स्कोर ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए कड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular