Tuesday, April 7, 2026
HomePush Notificationईरान के पावर प्लांट्स पर हमले की ट्रंप की चेतावनी पर UN...

ईरान के पावर प्लांट्स पर हमले की ट्रंप की चेतावनी पर UN ने जताई चिंता, दोनों पक्षों से शांतिपूर्ण समाधान निकालने की अपील

UN On Iran War: संयुक्त राष्ट्र ने ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की ट्रंप की चेतावनी पर चिंता जताई है। UN ने दोनों पक्षों से शांतिपूर्ण समाधान निकालने की अपील करते हुए कहा कि नागरिक बुनियादी ढांचे, खासकर ऊर्जा सुविधाओं पर हमला नहीं होना चाहिए। साथ ही अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने पर जोर दिया।

UN On Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बिजली संयंत्रों और पुलों पर हमले की धमकी पर संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘हां, हम उस सोशल मीडिया पोस्ट से चिंतित हैं, जिसमें समझौता नहीं करने पर ईरान के बिजली संयंत्रों, पुलों और अन्य ढांचे पर हमले की धमकी दी गई है.’ ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर चेतावनी दी थी कि यदि हॉर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला गया, तो ईरान के बिजली संयंत्रों, पुलों और अन्य ढांचों पर हमले किए जाएंगे.

‘नागरिक बुनियादी ढांचों पर हमला नहीं किया जाना चाहिए’

दुजारिक ने कहा कि महासचिव अंतरराष्ट्रीय कानून के मुद्दों पर पहले भी स्पष्ट रुख रख चुके हैं और उन्होंने सभी पक्षों से एक बार फिर अपील की है कि वे संघर्ष के दौरान अपने दायित्वों का पालन करें. नागरिक बुनियादी ढांचे, खासकर ऊर्जा से जुड़े ढांचे, पर हमला नहीं किया जाना चाहिए. भले ही कोई ढांचा सैन्य लक्ष्य माना जाए, फिर भी अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून ऐसे हमलों की अनुमति नहीं देता, जिससे नागरिकों को अत्यधिक नुकसान होने की आशंका हो.’

‘अंतरराष्ट्रीय विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के अलावा कोई विकल्प नहीं’

उन्होंने कहा, ‘महासचिव एक बार फिर दोहराते हैं कि इस संघर्ष को समाप्त करने का समय आ गया है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के अलावा कोई विकल्प नहीं है. जब उनसे पूछा गया कि क्या ऐसे हमले युद्ध अपराध माने जा सकते हैं, तो दुजारिक ने कहा कि यह अपराध है या नहीं, इसका फैसला अदालत करेगी, लेकिन नागरिक बुनियादी ढांचे पर कोई भी हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन है.’

संयुक्त राष्ट्र ने साफ संकेत दिया है कि इस तरह की आक्रामक चेतावनियां अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवीय सिद्धांतों के खिलाफ हो सकती हैं, और सभी पक्षों को संयम बरतते हुए कूटनीतिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए.

ये भी पढ़ें: रहस्यमयी बीमारी से बच्चों की मौत मामला, CM भजनलाल शर्मा ने लिया संज्ञान, जांच के लिए भेजी स्पेशल टीम





Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular