Wednesday, July 3, 2024
Homeविश्वTwitter ने Meta को दी धमकी

Twitter ने Meta को दी धमकी

न्यूयॉर्क। माइक्रो ब्लॉगिंग मंच Twitter  ने फेसबुक का संचालन करने वाली कंपनी Meta के लिखित संदेश पर आधारित नए ऐप थ्रेड्स को लेकर उस पर कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है।   

सेमाफोर के पास उपलब्ध एक पत्र के मुताबिक, Twitter  के एक वकील ने Meta के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मार्क जुकरबर्ग को लिखे पत्र में Twitter  के कारोबारी रहस्यों का गैरकानूनी रूप से इस्तेमाल करने और बौद्धिक संपदा अधिकारों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। Twitter  का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील एलेक्स स्पिरो ने बुधवार को लिखे इस पत्र में कहा है कि मेटा ने Twitter  के पूर्व कर्मचारियों को काम पर रखते हुए थ्रेड्स के रूप में एक ‘नकलची’ ऐप बनाया है।

स्पिरो ने कहा, इस मामले में Twitter  अपने बौद्धिक संपदा अधिकारों को लागू करने का इरादा रखती है। अन्याय से राहत पाने के लिए कंपनी दीवानी उपायों का इस्तेमाल करेगी। Twitter  के वकील ने जुकरबर्ग को लिखे पत्र को एक औपचारिक नोटिस बताते हुए कहा है कि संभावित कानूनी विवाद में यह प्रासंगिक दस्तावेज होगा। 

Meta ने बुधवार रात को संदेश आधारित ऐप थ्रेड्स को पेश किया था और कुछ घंटों में ही लाखों लोगों ने इसे डाउनलोड कर लिया। इस ऐप का विकास Meta की इंस्टाग्राम टीम ने किया है और इसे Twitter  की बादशाहत को एक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। 

आपको बता दें Twitter  के वकील की तरफ से दी गई कानूनी कार्रवाई की धमकी पर Meta के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने कहा, थ्रेड्स के विकास से जुड़ी हुई टीम का कोई भी सदस्य ट्विटर का पूर्व कर्मचारी नहीं है। यह दावा सही नहीं है।  

इस बारे में प्रतिक्रिया के लिए एसोसिएटेड प्रेस ने Twitter  और स्पिरो दोनों से संपर्क करने की कोशिश की। इस पर Twitter  ने बस एक इमोजी के साथ जवाबी ईमेल भेजा है। कंपनी आम तौर पर संवाददाताओं के ईमेल का यही स्वचालित जवाब देती है।

हालांकि Twitter  के मालिक एलन मस्क ने Meta पर कानूनी कार्रवाई की संभावना को लेकर कोई ट्वीट नहीं किया है लेकिन उन्होंने थ्रेड्स को पेश किए जाने पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। Twitter  की मुख्य कार्यपालक अधिकारी लिंडा याकारिनो ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट में कहा, हमारी अक्सर नकल की जाती है. लेकिन Twitter  समुदाय को कभी भी दोहराया नहीं जा सकता है।    

Meta के नए ऐप थ्रेड्स को लेकर निजी आंकड़ों से संबंधित कुछ चिंताएं भी जताई जा रही हैं। दुनिया के 100 से अधिक देशों में थ्रेड्स को पेश किया जा चुका है लेकिन यूरोपीय संघ ने अपने सख्त डेटा सुरक्षा नियमों की वजह से इसे अभी मंजूरी नहीं दी है।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments