Iran US Ceasefire: ईरान और अमेरिका में सीजफायर के ऐलान के बावजूद हालात जमीन स्तर पर हालात सामान्य होते नजर नहीं आ रहे हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर धमकी दी है. ट्रंप ने कहा है कि अगर तेहरान किए गए समझौते का पालन नहीं करता तो अमेरिका फिर से गोलीबारी शुरू कर सकता है.
ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कही ये बात
ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पोस्ट में लिखा- अमेरिका के सभी जहाज़, हवाई जहाज़, और सेना, अतिरिक्त गोला-बारूद, हथियार, और ऐसी कोई भी चीज़ जो पहले से ही काफ़ी कमज़ोर दुश्मन पर जानलेवा हमला करने और उसे खत्म करने के लिए सही और ज़रूरी है, और यह ईरान में और उसके आस-पास तब तक रहेंगे, जब तक कि असली समझौते का पूरी तरह से पालन नहीं हो जाता.
Trump: army 'remain IN IRAN to next Conquest' pic.twitter.com/jsCoKuAXi6
— RT (@RT_com) April 9, 2026
‘तो गोलीबारी शुरू हो जाएगी’
ट्रंप ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी वजह से ऐसा नहीं होता, जिसकी बहुत कम उम्मीद है, तो गोलीबारी शुरू हो जाएगी,” जो पहले कभी किसी ने नहीं देखी होगी, उससे बड़ी, बेहतर और जबरदस्त होगी. बहुत पहले ही तय हुआ था कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा और होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखेगा. अब तेहरान इस बात पर पीछे नहीं हट सकता है. ऐसा होता है तो फिर हमारी सेना गोला-बारूद जमा कर रही है और लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार बैठी हैं. असल में वह अपनी अगली जीत का इंतजार कर रही है. अमेरिका इज बैक.’
ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पर आवाजाही रोकी
बता दें कि ईरान ने सीजफायर के बावजूद लेबनान पर हमले जारी रहने के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी है. इसके साथ ही ईरान ने चेतावनी भी दी कि अगर लेबनान पर इजराइल के हमले नहीं रुके तो वह अमेरिका के साथ हुए युद्धविराम से बाहर निकल सकता है. लेबनान सिविल डिफेंस के मुताबिक, बुधवार को हुए इजराइली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 254 हो गई है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की बड़ी फजीहत! जेडी वेंस ने सीजफायर की शर्तों पर शहबाज के दावों को किया खारिज



