Iran War: ट्रंप ने ईरान पर हमले का ठीकरा रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर फोड़ दिया.उन्होंने कहा पीट ने सबसे पहले ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का समर्थन किया था. पहले माना जा रहा था कि इजराइली पीएम नेतन्याहू के कथित दबाव के कारण उन्होंने ईरान के खिलाफ ये कदम उठाया. बता दें कि पीट का विवादों से पुराना नाता रहा है. उन पर अमेरिकी सेना के हमले से जुड़े टॉप सीक्रेट सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर करने के आरोप लग चुके हैं. इसके अलावा धार्मिक कट्टरपंथी, महिला के यौन उत्पीड़न, पूर्व पत्नी पर अत्याचार जैसे कई गंभीर आरोप लग चुके हैं.
यौन शोषण का लगा आरोप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर 2017 में कैलिफोर्निया में एक महिला ने हेगसेथ पर होटल के कमरे में यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, बाद में पर्याप्त सबूत नहीं मिलने के कारण अटॉर्नी ऑफिस ने इस मामले में आगे कार्रवाई की अनुमति नहीं दी।
गोपनीय जानकारी साझा करने का आरोप
हेगसेथ पर मार्च 2024 में एक सिग्नल ग्रुप चैट में यमन में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से जुड़ी कथित गोपनीय जानकारी साझा करने का भी आरोप है। इसके अलावा उन्होंने कथित तौर पर हूती विद्रोहियों के खिलाफ ऑपरेशन की योजना भी एक अन्य ग्रुप में साझा की थी.

ट्रंप प्रशासन में नियुक्ति और विवाद
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में 12 नवंबर 2024 को हेगसेथ को रक्षा मंत्री पद के लिए नामित किया था. सीनेट में पुष्टि के दौरान उनके खिलाफ शराब सेवन और यौन दुराचार से जुड़े आरोपों को लेकर कड़े सवाल उठे थे। इसके बावजूद उन्हें बेहद कम अंतर सिर्फ एक वोट से मंजूरी मिल गई.
पारिवारिक आरोप भी आए सामने
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल 2018 में उनकी मां पेनेलपी ने भी उन पर अपनी पूर्व पत्नी सामंथा और अन्य महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान से पीछे हटते हुए अपने आरोप वापस ले लिए थे.
सेना में महिलाओं की भूमिका पर बयान
हेगसेथ अपने बयानों को लेकर भी विवादों में रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि सेना में पुरुषों और महिलाओं का साथ काम करना परिस्थितियों को जटिल बना सकता है, जिससे उनके विचारों पर भी आलोचना हुई थी. इन सभी आरोपों और विवादों के चलते हेगसेथ की कार्यशैली और फैसलों पर लगातार सवाल उठते रहे हैं, हालांकि उन्होंने कई मौकों पर इन आरोपों को खारिज किया है.
ये भी पढ़ें: Kids Fashion Festival सीजन 3 का 29 मार्च को होगा आयोजन, जागो इंडिया जागो इवेंट का मीडिया पार्टनर



