Dalai Lama Won Grammy Award: अमेरिका के लॉस एंजिलिस में 68वें ग्रैमी अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इसमें तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता है. उन्हे अपने एल्बम के लिए बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग के लिए यह अवॉर्ड जीता है. उन्होंने इस श्रेणी में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस केतनजी ब्राउन जैक्सन को पीछे छोड़ा.
पहली बार के-पॉप कलाकार ने जीता ग्रैमी पुरस्कार
‘K-pop डेमन हंटर्स’ फिल्म के गीत ‘गोल्डन’ ने विजुअल मीडिया के लिए लिखे गए सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार जीता. यह ग्रैमी पुरस्कार के इतिहास में पहला मौका है जब किसी के-पॉप कलाकार/समूह ने ग्रैमी जीता. गीतकारों ने पुरस्कार लेते समय अंग्रेज़ी और कोरियाई दोनों भाषाओं में धन्यवाद देकर के-पॉप की वैश्विक लोकप्रियता को दिखाया.
बेस्ट म्यूजिक फिल्म का पुरस्कार ‘म्यूज़िक फॉर जॉन विलियम्स’ को मिला और इसी के साथ निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग ने अपना पहला ग्रैमी जीता और वह आधिकारिक रूप से EGOT(एमी, ग्रैमी, टोनी और ऑस्कर जीतने वाले कलाकार) बन गए.
मुख्य समारोह की मेजबानी हास्य कलाकार ट्रेवर नोआ करेंगे. 2026 के ग्रैमी नॉमिनेशंस में केंड्रिक लैमर 9 नामांकनों के साथ सबसे आगे हैं, जबकि लेडी गागा, जैक एंटोनॉफ और अन्य बड़े नाम भी दौड़ में शामिल हैं.
कलाकारों ने अमेरिका इमिग्रेशन पॉलिसी के खिलाफ आवाज की बुलंद
समारोह में कई कलाकारों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की इमिग्रेशन आव्रजन पॉलिसी के खिलाफ आवाज उठाई. अमेरिकी गायक शाबूजी ने भावुक होकर कहा कि प्रवासियों ने इस देश को बनाया है. अमेरिकी गायक ग्लोरिया एस्टेफन ने भी मौजूदा राजनीतिक हालात पर चिंता जताई.




