Tuesday, December 2, 2025
HomePush Notificationराजस्थान में ऐतिहासिक बदलाव, राजभवन अब ’लोकभवन’ के नाम से जाना जाएगा,...

राजस्थान में ऐतिहासिक बदलाव, राजभवन अब ’लोकभवन’ के नाम से जाना जाएगा, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने की बड़ी घोषणा

जयपुर। राजस्थान के राजभवन को अब ‘लोकभवन’ के नाम से जाना जाएगा। इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है। लोकभवन के बयान के अनुसार राज्यपाल हरिभाऊ बागडे द्वारा जारी आदेशों के अंतर्गत ‘राजभवन’ को अब ’’लोकभवन’ के नाम से जाना जाएगा। राज्यपाल बागडे की पहल पर इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। एक दिसम्बर 2025 से यह अधिसूचना प्रभावी रहेगी।

‘लोकभवन’ के नाम से जाना जाएगा राजभवन

राज्यपाल ने बयान में कहा कि औपनिवेशिक मानसिकता से लोकतांत्रिक भारतीय संस्कृति की ओर आगे बढ़ने की दिशा में ‘लोकभवन’ नामकरण बहुत बड़ी पहल है। उन्होंने कहा, भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक राष्ट्र है। हमारे देश के संविधान की उद्देशिका ही ‘हम भारत के लोग’ से प्रारंभ होती है। लोकतंत्र में लोक ही प्रमुख है इसलिए राज्यपाल का कार्यस्थल अब ‘लोकभवन’ नाम से जाना जाएगा।

उन्होंने कहा कि ‘लोकभवन’ केवल नामकरण नहीं बल्कि लोगों की भावनाओं, लोक आकांक्षाओं का प्रतीक है। राज्यपाल ने कहा कि ’राज’ शब्द ब्रिटिश शासन के अवशेषों की याद दिलाता है। इसीलिए केन्द्र सरकार की पहल पर यह बड़ा बदलाव किया गया है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular