Thursday, February 5, 2026
HomeNational NewsBJP New President : बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं...

BJP New President : बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं नितिन नबीन! 19 को दाखिल करेंगे नामांकन

भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम जारी किया है। नामांकन 19 जनवरी को दोपहर 2 से 4 बजे तक होंगे, जांच 4 से 5 बजे और नाम वापसी 5 से 6 बजे के बीच होगी। जरूरत पड़ने पर 20 जनवरी को मतदान होगा और उसी दिन नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। पूरी प्रक्रिया पार्टी मुख्यालय में संपन्न होगी।

BJP New President : नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम जारी करते हुए कहा कि इस पद के लिए नामांकन 19 जनवरी को दाखिल किए जाएंगे और अगले दिन नए पार्टी अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी के. लक्ष्मण द्वारा जारी संगठन चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच दाखिल किया जा सकेगा और उम्मीदवार उसी दिन शाम 5 बजे से शाम 6 बजे के बीच नामांकन वापस ले सकेंगे।

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित किया जाएगा

भाजपा के राज्यसभा सदस्य लक्ष्मण द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार के नामांकन पत्र की छानबीन 19 जनवरी को शाम 4 बजे से शाम 5 बजे के बीच की जाएगी। लक्ष्मण ने कहा, अगर जरूरत पड़ी तो 20 जनवरी को मतदान होगा और उसी दिन नए चुने गए भाजपा अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

पूरी चुनाव प्रक्रिया पार्टी मुख्यालय में संपन्न होगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुने जाने की संभावना है, क्योंकि इस बात की उम्मीद कम ही है कि कोई और नेता इस मुकाबले में शामिल होगा। नवीन भाजपा अध्यक्ष के तौर पर जे पी नड्डा की जगह ले सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी का शीर्ष नेतृत्व नवीन की उम्मीदवारी का समर्थन कर रहा है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular